बीएन कॉलेज : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी और क्विज का हुआ आयोजन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
बीएन कॉलेज : राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी और क्विज का हुआ आयोजन

बीएन कॉलेज के भौतिक विभाग की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी और क्विज का आयोजन किया गया

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

बीएन कॉलेज के भौतिक विभाग की ओर से सोमवार को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी और क्विज का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों को इसरो की एक संघर्षपूर्ण यात्रा पर आधारित फिल्म भी दिखायी गयी. प्रतियोगिता में कुल 75 विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया. इस अवसर पर प्राचार्य डॉ राजकिशोर प्रसाद द्वारा क्विज, पोस्टर व मॉडल विजेताओं को पुरस्कार व सर्टिफिकेट बांटा गया. प्राचार्य प्रो राजकिशोर ने विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों को अभिरुचि पैदा करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का आयोजन डॉ एसएस राव द्वारा किया गया. मौके पर भौतिकी, रसायन, गणित एवं अन्य विभाग के शिक्षक भी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन