पिकअप बाइक सवार को रौंद आधे किमी तक घसीट कर ले गया, मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 24 Aug 2024 12:28 AM
शुक्रवार को बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया.
बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर श्रीरामपुर गांव के पास की घटना
प्रतिनिधि, बिहटा
शुक्रवार को बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप ने विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार को रौंद दिया. इसके बाद बाइक को सवार सहित करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गया. दुर्घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं बाइक क्षतिग्रस्त हो गया. घटना को देखकर आसपास के लोग आक्रोशित हो गये. पिकअप का पीछा कर चालक को पकड़ जमकर पिटाई शुरू कर दी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया. वहीं चालक को गिरफ्तार व पिकअप को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के पतसा टोला निवासी लौथी राम का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है. मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतक बाइक पर सवार होकर पतसा से बिहटा बाजार आ रहा था. रास्ते मे श्रीरामपुर के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित पिकअप भान ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बाइक पिकअप में फंस गयी और चालक बाइक और सवार को करीब आधा किलोमीटर तक घसीट दिया. गिरफ्तार चालक की पहचान पटना के भगवानगंज थाना के खनियाचक निवासी सुमन कुमार के रूप में हुई है. थाना प्रभारी राजेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजकर चालक एवं पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










