बिहार की दिव्यांग टीम घोषित

पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज में 23 मई से आयोजित दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम की सोमवार को घोषणा की गयी.
पटना. पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज में 23 मई से आयोजित दिव्यांग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए बिहार की टीम की सोमवार को घोषणा की गयी. अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मेंद्र कुमार को टीम का कप्तान बनाया गया है. 21 को टीम दानापुर से पुणे के लिए रवाना होगी. बिहार को ग्रुप ए में महाराष्ट्र और बड़ौदा के साथ रखा गया है. बिहार दिव्यांग क्रिकेट डेवलपमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ अमितेश कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट 23 से 26 तक खेला जायेगा. इस मौके पर रवि कुमार, शुभम, रूपेश कुमार, सुरेश मिश्रा, रानी सिन्हा, प्रतीक आर्या, मुकुल कुमार, ऋषि राज मौजूद रहे.
टीम :
धर्मेंद्र कुमार (कप्तान), रामनिवास, जितेंद्र कुमार यादव, अंकित कुमार, ब्रजेश कुमार, राम प्रसाद, मनोज कुमार, अमित कुमार यादव, मुकेश कुमार, संतोष कुमार, अमन कुमार, अनंत पांडे, दीपू कुमार, अजय कुमार यादव, योगेश पासवान. सहायक उज्जवल सिन्हा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




