सीनियर रग्बी प्रतियोगिता में बिहार ने जीता रजत पदक

पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 3 से 4 जुलाई तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय रग्बी 7s महिला प्रतियोगिता में बिहार को रजत पदक मिला.
पटना. पुणे के छत्रपति शिवाजी स्टेडियम में 3 से 4 जुलाई तक आयोजित सीनियर राष्ट्रीय रग्बी 7s महिला प्रतियोगिता में बिहार को रजत पदक मिला. प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिहार ने क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु को हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल को 12-05 से हराया. फाइनल में बिहार को ओडिशा से हार का सामना करना पड़ा. रजत पदक जीतने पर बिहार की खिलाड़ियों को ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष संजय प्रकाश मयुख, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरन, निदेशक सह सचिव पंकज राज, पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव शीर्षत कपिल अशोक, रग्बी फुटबॉल एसोशिएशन ऑफ बिहार के सचिव पंकज कुमार ज्योति ने बधाई दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




