सीएसआर फंड में बिहार को मिलेगा वाजिब हक : सम्राट

Updated:
विज्ञापन
सीएसआर फंड में बिहार को मिलेगा वाजिब हक : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) में राज्य का पूरा हक मिलेगा.

विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा, विवि शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों को एक सप्ताह में करायेंगे वेतन भुगतान संवाददाता,पटना उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) में राज्य का पूरा हक मिलेगा. अगले वित्तीय वर्ष से इसे सुनिश्चित किया जायेगा. इस पर सरकार की पूरी नजर रहेगी. प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इसके लिए समिति गठित कर दी गयी है. यह समिति सीएसआर के मामले को देखेगी. उपमुख्यमंत्री ने सदन को बताया कि इस कवायद में आयकर और जीएसटी की भी मदद ली जा रही है. उन्होंने यह बातें मंगलवार को सर्वेश कुमार के ध्यानाकर्षण के संदर्भ में कही. इस मामले में सर्वेश कुमार का कहना था कि सीएसआर में बिहार को उसका अपना हक नहीं मिल रहा है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सदन में डॉ संजीव कुमार सिंह की सूचना पर उठाये मुद्दे पर पर कहा कि विश्वविद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों का वेतन भुगतान एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Ranjan

लेखक के बारे में

By Rakesh Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन