Bihar Weather Update: बिहार के 7 जिलों में बारिश की संभावना, अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Jun 2025 4:11 PM
UP Weather (सांकेतिक)
Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों दो तरह का मौसम लगातार बना हुआ है. कहीं बारिश तो कहीं चिलचिलाती धूप लोगों को झेलनी पड़ रही. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया है. दरअसल, राज्य के 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई तो वहीं 3 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया.
Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों मौसम की आंख मिचौली देखने के लिए मिल रही है. कहीं बारिश तो कहीं चिलचिलाती धूप का दौर देखा जा रहा है. अक्सर जून के महीने में लोगों को तपिश भरी गर्मी झेलनी पड़ती है, लेकिन इस बार जून के शुरूआत से ही कई जिलों में प्री-मानसून जैसी स्थिती देखने के लिए मिल रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 7 जिलों के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी किया. तो वहीं, अगले तीन दिनों तक बिहार में तापमान को लेकर आशंका भी जताई है.
अगले तीन दिनों के लिए पूर्वानुमान
मौसम विभाग की माने तो, जून में पड़ने वाली भीषण गर्मी का असर आज से अगले तीन दिनों तक देखने के लिए मिल सकता है. अगले 3 दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं है. यानी कि तपती गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा. हालांकि, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा में बारिश की संभावना जताई गई थी. लेकिन, बारिश के बावजूद इन जिलों में उमस वाली गर्मी की स्थिती बनी रहेगी. वहीं, तीन दिनों के बाद एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है. इसके साथ ही कई जिलों में आगे के तीन दिनों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान में वृद्धि हो सकती है.
6 जून को इस जिले में गिरा तापमान
बीते दिन 6 जून की बात करें तो, राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई थी. राजधानी पटना में भी जोरदार बारिश हुई, जिसके बाद पटना का तापमान 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इधर, सबसे अधिक तापमान बक्सर में 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान मधेपुरा में 32.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि राज्य का औसत तापमान 35 डिग्री के करीब रहा.
विभिन्न जिलों इतनी हुई बारिश
इसके अलावा बारिश की बात करें तो, कई जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. सबसे अधिक किशनगंज में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. तो वहीं कटिहार 21.4, भभुआ 19.2, भागलपुर 19.2, भोजपुर 18.6, बक्सर 16.8, सिवान 16.4, समस्तीपुर 15.6, वैशाली 12.4 और अररिया 10.4 मिलीमीटर दर्ज किया गया. इस बीच तीन दिनों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया.
Also Read: Patna News: भारी बारिश होने पर डूब सकते हैं पटना के ये इलाके… जारी हो गई लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










