ePaper

Bihar Weather Today: बिहार में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Updated at : 26 May 2025 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather Today

Bihar Weather Today (सांकेतिक तस्वीर )

Bihar Weather Today: सोमवार सुबह बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया. सहरसा, कटिहार, किशनगंज और भागलपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने 18 जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Today: बिहार में सोमवार की सुबह मौसम ने करवट ली और सहरसा से इसकी शुरुआत हुई. सुबह के समय अचानक आसमान में बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई. देखते ही देखते कटिहार, किशनगंज और भागलपुर भी इस बारिश की चपेट में आ गए. उधर, मुंगेर और जहानाबाद में हल्की फुहारें गिरीं.

18 जिलों में आकाशीय बिजली का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को प्रदेश के 18 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें दरभंगा, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, कटिहार और किशनगंज जैसे जिले शामिल हैं. इन क्षेत्रों में तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बताया गया है.

20 जिलों में येलो अलर्ट, हवा की रफ्तार रहेगी 40 किलोमीटर प्रति घंटा

वहीं, गया, नवादा, बक्सर, औरंगाबाद समेत 20 जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है. यहां 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले में मोबाइल या बिजली से चलने वाले उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी है.

पटना में आज भी बादल छाए रहने के आसार, शाम तक हल्की बारिश संभव

राजधानी पटना में सोमवार को सुबह से ही बादल छाए रहे. हालांकि तेज धूप निकलने के बीच मौसम में उमस भी बनी रही. मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि शाम तक कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. बीते 24 घंटे में पटना का तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा.

Also Read: समस्तीपुर में शादी की रात मातम में बदली! बारातियों की स्कॉर्पियो पोल से टकराई, दो की मौत

10 जून तक मानसून की दस्तक की उम्मीद

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार केरल में मानसून की दस्तक हो चुकी है और बिहार में इसके 10 जून तक पहुंचने की संभावना है. इसके पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून एक्टिविटी के तहत मौसम में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहेंगे.

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन