Bihar Rain Alert: बिहार के इन जिलों में 21 से 23 मार्च तक होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Mar 2025 6:37 AM
Rain Alert
Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 से 23 मार्च के बीच बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है.
Bihar Aaj Ka Mausam: बिहार में इन दिनों मौसम का रुख बदल गया है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने तापमान में देखी जा रही है. जिससे लोगों को थोड़ी गर्मी से राहत मिली है. ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि यह बदलाव फिलहाल जारी रहेगा और आने वाले दिनों में बिहार के कई जिलों में फिर से बारिश होने की संभावना है.
अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिहार के कई जिलों में मौसम प्रभावित रहेगा. हालांकि, 18 और 19 मार्च को मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन 21 मार्च से राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है.
किन जिलों में होगी बारिश?
21 मार्च: सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में बारिश के आसार.
22 मार्च: बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
23 मार्च: भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है.
तापमान और हवाओं का असर
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बांका, मुंगेर, भागलपुर, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय जैसे जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है. इसके अलावा, मध्यम से तेज गति की पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी
कृषि पर असर और लोगों के लिए अलर्ट
बारिश और ओलावृष्टि का असर किसानों पर भी पड़ेगा. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी तैयार फसलों की कटाई और भंडारण को लेकर सतर्क रहें. वहीं, मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि 23 मार्च को संभावित वज्रपात और तेज बारिश के दौरान सावधानी बरतें और सुरक्षित स्थानों पर रहें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










