ePaper

Bihar Weather: बिहार के 13 जिलों में तूफान 'डाना' का अलर्ट, पूर्णिया व किशनगंज में चक्रवात का खतरा

Updated at : 23 Oct 2024 7:50 AM (IST)
विज्ञापन
Cyclone Tracker

Cyclone Tracker

Bihar Weather: इस तूफान का असर बिहार के 13 जिलों में देखने को मिलेगा. भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत कई जिलों में इसका असर रहेगा.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में आज मौसम करवट लेने वाला है. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवाती तूफान ‘डाना’ के कारण पूर्वी बिहार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस तूफान का असर बिहार के 13 जिलों में देखने को मिलेगा. भागलपुर, बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत कई जिलों में इसका असर रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

कई जिलों में छाए रहेंगे बादल, होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘डाना’ 25 अक्टूबर की सुबह पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों से टकराएगा. ओडिशा में 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इसका असर बिहार में भी देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार, 23 अक्टूबर से हवा की गति में बढ़ोतरी होगी. शाम तक यह पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है. भागलपुर और आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में शाम से हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. 26 अक्टूबर से मौसम साफ होने लगेगा.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

तूफान के कारण गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

पटना आईएमडी के अनुसार, तूफान का असर पूर्णिया में आज से ही देखने को मिलने लगेगा. इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे. इसके अलावा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश के साथ मेघ गर्जन और तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग ने तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और आपदा प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. मौसम में बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ेगा और आने वाले दिनों में ठंडक में इजाफा होने की संभावना है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन