Bihar Weather: बिहार के सभी 38 जिलों में आज मौसम कैसा रहेगा, जानें आपके इलाके में धूप खिलेगी या छाए रहेगा कोहरा

bihar weather report update
Bihar Weather: बिहार में अभी घने कोहरे का प्रभाव बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार बिहार के तराई वाले इलाकों में घना कोहरा का प्रभाव बना रहेगा. पटना समेत आसपास इलाकों में धूप निकलने के साथ पछुआ का प्रवाह जारी रहेगा.
Bihar Weather: आज 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार को पूरे बिहार में पछुआ हवा चलने के कारण ठंड का एहसास ज्यादा होगा, क्योंकि बिहार के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव होने की संभावना है. एक बार फिर से घने स्तर का कोहरा, पूरे बिहार को अपने चपेट में लेने वाली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले तीन से चार दिन तक कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा. हालांकि दिन में धूप होने से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी, लेकिन पछुआ हवा तापमान के मीटर को ऊपर नीचे करता रहेगा. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, भागलपुर और मुंगेर के आसपास ज्यादा कोहरा छाए रहेगा.

बिहार का मौसम हो सकता है खराब
पटना मौसम केंद्र के अनुसार इस हफ्ते दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम हिमालय के क्षेत्रों को प्रभावित करने की सम्भावना है. पहला आज 29 जनवरी को जबकि दूसरा 01 फरवरी से एक्टिव हो जाएगा. इसके बाद मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. फिलहाल के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक आसमान बिल्कुल साफ रहेगा. दिन में धूप खिली रहेगी. इस वजह से अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, लेकिन सुबह-शाम कोहरा छाए रह सकता है.
कल से न्यूनतम तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार कल 30 जनवरी 2025 दिन गुरुवार से राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. अगले तीन दिनों में उत्तरी भाग के जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की स्थिति जारी रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस वैशाली जिला के पतेढ़ी बेलसर प्रखंड में दर्ज किया गया है. वहीं पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रोहतास जिला के नौहट्टा प्रखंड में दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राधेश्याम कुशवाहा
राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










