Bihar Weather: बिहार में अगले 4 दिनों के मौसम की आयी जानकारी, इन जिलों में बारिश-वज्रपात का है अलर्ट...

Updated at : 08 Apr 2025 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather report

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार का मौसम अगले कुछ घंटों में बदलने वाला है. कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. भागलपुर और बांका समेत अन्य जिलों का मौसम अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा जानिए...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट ले सकता है. मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में बारिश और मेघगर्जन व वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. बिहार के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की भी संभावना है. वहीं कई जिलों में बारिश के आसार हैं.

बिहार के इन जिलों में तापमान चढ़ेगा…

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, कैमूर-रोहतास, औरंगाबाद, गया और बक्सर में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री तक रह सकता है. इन जिलों का पारा सामान्य से अधिक रहने की संभावना है. IMD पटना के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान अधिकतर जगहों के तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं रहेगा. उसके बाद 2 से 4 डिग्री तक अधिकतम पारा गिर सकता है.

ALSO READ: बिहार के AK-47 वाले कुख्यात ने नौकर की पत्नी को जिताया था चुनाव, रंजिश में गिरती रही लाशें

बारिश और वज्रपात के साथ ओला गिरने के आसार

IMD पटना के अनुसार, 9 अप्रैल को किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और सुपौल जिले में ठनका गिरने और ओला के साथ तेज हवा चलने की संभावना है. जबकि 10 अप्रैल यानी गुरुवार से शनिवार तक राज्य के उत्तरी भागों में कुछ जगहों पर वज्रपात और तेज हवा चलने के आसार हैं.

बिहार का मौसम

अगले तीन दिनों का मौसम पूर्वानुमान

बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार, अगले तीन दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि कोसी-सीमांचल के जिलों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा समेत बांका और भागलपुर के भी कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. लोगों को सचेत किया गया है.

बिहार का मौसम
विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन