Bihar Weather: बिहार में कल से 5 दिन आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, इन 6 जिलों में ओले भी गिरने के आसार…

bihar weather news
Bihar Weather : बिहार का मौसम अब बदलने वाला है. कल से आंधी बारिश और वज्रपात की संभावना है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. कोसी सीमांचल के जिलों में ओले गिरने की भी संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ से मौसम का मिजाज बदलेगा.
Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट लेने वाला है. पिछले कुछ दिनों से बिहार का तापमान तेजी से ऊपर भागा है. अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. सोमवार से कुछ जिलों का मौसम बदल सकता है. आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान वज्रपात को लेकर लोगों को सचेत किया गया है. शनिवार को डेहरी का तापमान सबसे अधिक 39.8 डिग्री दर्ज हुआ.
बिहार का मौसम बदलेगा
IMD पटना ने 7 से 11 अप्रैल तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. अनुमान है कि इस दौरान मौसम करवट लेगा. बिहार में बारिश के आसार बन रहे हैं. 7 से 9 अप्रैल तक वज्रपात और मेघगर्जन के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना देखते हुए चेतावनी जारी की गयी है.
पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल सकता है. पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा में चक्रवाती हवाओं का जोन बना हुआ है. 8 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. वहीं बिहार में पूर्वी हवा के सक्रिय होने से भी आद्रता में बढ़ोतरी हो सकती है. जिससे 7 से 11 अप्रैल के बीच बिहार में मौसम बदलेगा और कुछ जगहों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है.
इन जिलों में ओले गिरने की संभावना
IMD पटना के अनुसार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, दरभंगा और मधुबनी जिलों में एक दो जगह ओला गिरने के भी आसार हैं. लोगों को अलर्ट किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Thakurshaktilochan Sandilya
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










