ePaper

Bihar Weather: बिहार में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी, बढ़ने वाला है कोहरे और ठंड का कहर

Updated at : 07 Jan 2025 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather| Cold is likely to increase in Bihar from tomorrow, fog will cover northern districts

बिहार का मौसम

Bihar Weather: बिहार में मौसम अब और क्रूर होगा. बुधवार से ठंड में बढ़ोतरी हो जाएगी. कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. पढ‍़िए वेदर रिपोर्ट...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम आंखमिचौली खेल रहा है. तापमान कभी ऊपर भाग रहा तो कभी धड़ाम से नीचे जा रहा है. पिछले दो दिनों से कोहरे की मार प्रदेश में जारी है. मौसम विभाग ने मंगलवार को 23 जिलों में भीषण कोहरे का अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट इन जिलों के लिए जारी है. अगले तीन दिनों से ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर जानकारी दी है. कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.

बिहार में कोहरे की मार, अलर्ट जारी

सोमवार को बिहार में कोहरे की मार दिखी. कई जगहों पर कोहरे की वजह से सड़क हादसे भी हुए. पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में दृश्यता शून्य दिखी. गलन वाली ठंड से सुबह की शुरुआत हुई. हालांकि दोपहर में बेहद हल्की धूप दिखने से लोगों को थोड़ी राहत भी मिली. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना (IMD Patna) ने आठ जनवरी तक बिहार के अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताते हुए अलर्ट जारी किया है. IMD पटना ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में मंगलवार को कोहरे की मार दिखेगी.

ALSO READ: Bihar Weather: बिहार में इस दिन तक जारी रहेगा कंपकंपी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

बिहार का मौसम और होगा क्रूर

बिहार में 24 घंटे के बाद ठंड में इजाफा हो सकता है. कई इलाकों में शीतलहर की भी संभावना है. भागलपुर में सर्द पछिया हवा से लोग परेशान हैं. सुबह के समय सोमवार को न्यूनतम पारा 10 डिग्री से नीचे रहा. बता दें कि पश्चिमी विक्षोभी की वजह से हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी हो रही है. 7 जनवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही सर्द पश्चिमी हवाएं चलने लगेंगी जिससे एकबार फिर से कड़ाके की ठंड शुरू हो जाएगी. 7 जनवरी तक आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे. अगले दो दिनों तक पछिया हवा की मार दिखेगी.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन