Bihar Weather: बांका में 6 डिग्री तापमान, बिहार में अगले तीन दिनों का मौसम जानिए...

Bihar weather
Bihar Weather: बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज कैसा रहेगा. बांका में तापमान 6 डिग्री दर्ज हुआ. जानिए क्या है मौसम पूर्वानुमान...
Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले चुका है. न्यूनतम तापमान अचानक लुढ़का और पछिया हवा की गति बढ़ने से कनकनी तेज हो गयी. कई जिलों का पारा 7 से 8 डिग्री के बीच भी दर्ज हुआ है. इधर, शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान शेखपुरा का 25.9 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि दर्जन भर से अधिक जिलों का अधिकतम तापमान कम हुआ है जबकि कई जिलों का पारा चढ़ा रहा. भागलपुर में दिन में धूप तो रात में ठंड का एहसास लोगों को हुआ है.
भागलपुर का मौसम
भागलपुर में पछिया हवा के कारण ठंड बढ़ी है. हवा की रफ्तार तेज हुई है जिससे लोगों को कनकनी का एहसास होने लगा है. मौसम दो तरह का हुआ तो लोगों को सेहत से जुड़ी समस्या भी आने लगी. शनिवार को भागलपुर में दिन का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया गया जबकि दोपहर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहा.7.2 किमी/घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चली है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 12 फरवरी तक भागलपुर का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार के अनुसार, मौसम साफ एवं शुष्क रहने की संभावना है.
ALSO READ: Patna News: गांधी मैदान के प्रदूषण को कम करने पर खर्च होंगे दो करोड़, 10 वार्डों में लगेगी नई बोरिंग
बांका में 6 डिग्री तापमान
शनिवार को भागलपुर और आसपास के जिलों के तापमान में मिला-जुला असर दिखा. भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया व कटिहार का पारा चढ़ा रहा. जबकि बांका, किशनगंज , सुपौल आदि कई जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी. शनिवार को बांका का न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सबसे कम 6 डिग्री दर्ज हुआ. जमुई 9 तो मधेपुरा का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज हुआ.
पश्चिमी विक्षोभ का दिख सकता है असर
शनिवार की देर रात को एक पश्चिमी विक्षोभ ने दस्तक दी है जिससे बिहार के मौसम पर आंशिक प्रभाव पड़ने की संभावना है. फिलहाल अगले चार दिनों तक मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं है. लोगों को अपने सेहत के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




