ePaper

Bihar Weather: बिहार के कई शहरों में लगेगा रेडियो मीटर, समय से पहले मिल जायेगी ठनके की जानकारी

Updated at : 17 Apr 2025 12:02 PM (IST)
विज्ञापन
Radio meters

Radio meters

Bihar Weather: अभी हम पूरी तरह से सेटेलाइट पर निर्भर रहते हैं. रेडियो मीटर बारिश और हवा में नमी की मात्रा का सही से आकलन करता है और यह लगने से हमें पहले ही पता चल जाएगा की कितनी बारिश होगी.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. राजधानी पटना के मौसम विज्ञान केंद्र में अब बहुत जल्द ही रेडियो मीटर लगने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि रेडियो मीटर हवा में तापमान और जल की मात्रा को मापता है. अभी हम पूरी तरह से सेटेलाइट पर निर्भर रहते हैं. रेडियो मीटर बारिश और हवा में नमी की मात्रा का सही से आकलन करता है और यह लगने से हमें पहले ही पता चल जाएगा की कितनी बारिश होगी.

3 महीने के अंदर यंत्र काम करने लगेगा

इसके साथ ही वर्षा का घनत्व का भी पता चलेगा. यही नहीं किस इलाके में भारी बारिश होगी, कहा हल्की बारिश होगी और कहा से बादल को लेकर हवा के साथ बारिश दूसरे जगह पर चली जाएगी. इसकी जानकारी भी पहले हो जाता है. मौसम विज्ञान केंद्र में यह रेडियो मीटर लगने जा रहा है. 3 महीने के अंदर यंत्र काम करने लगेगा.

लाइटनिंग सेंसर लगाए जा रहा है

इसके साथ ही भारत मौसम विभाग और इंडियन इंस्टीट्यूट ट्रॉपिकल में ट्रोपोलॉजी के सहयोग से भागलपुर, पूर्वी चंपारण और दरभंगा में लाइटनिंग सेंसर लगाए जा रहा है. एक सेंसर का रेडिएशन 500 किलोमीटर तक होगा. यानी इससे पूरे बिहार में ठनका कब गिरेगा. इसकी जानकारी मिल जाएगी. अभी गया में लाइटनिंग सेंसर काम कर रहा है.

Also Read: बिहार में मठ-मंदिरों की जमीन का रिकॉर्ड होगा ऑनलाइन, हटेगा अतिक्रमण

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन