Bihar Weather: होली के दिन बिहार में होगी बारिश! पश्चिमी विक्षोभ दिखायेगा असर, जानें IMD का अपडेट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 11 Mar 2025 5:35 PM

विज्ञापन

AI इमेज

Bihar Weather: बिहार के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 35°C के करीब पहुंच चुका है. पिछले कुछ रोज से रातें भी गर्म होने लगी हैं. न्यूनतम तापमान 20°C से ऊपर चला गया है. बढ़ती गर्मी के कारण पंखे और कूलर चलने लगे हैं.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में होली के दिन बारिश होगी, ठंड का आलम रहेगा या गर्मी सताएगी इसे लेकर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपडेट दिया है. आइएमडी के मुताबिक इस साल गर्मी में लोग काफी परेशान होंगे. मार्च महीने के पहले सप्ताह में ही तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है. यह पिछले वर्षों के तापमान से काफी अधिक है. होली को लेकर अपडेट में बताया गया कि इस दिन मौसम में थोड़े बहुत बदलाव के आसार हैं. पश्चिमी हिमालय में 12 मार्च की रात से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है जिसका हल्का प्रभाव बिहार पर भी दिख सकता है.

बारिश की कोई संभावना नहीं

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बिहार में होली पर अधिक गर्मी का एहसास होगा. इस दौरान बारिश की किसी भी तरह की संभावना नही जताई गई है. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगर मौसम का हाल रहा तो लोग इस बार होली पर अधिक मस्ती कर सकेंगे.

कई जिलों के तापमान में गिरावट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि राजधानी पटना समेत प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों में गिरावट दर्ज की गई. सबसे अधिक गिरावट औरंगाबाद के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई. वहीं, बक्सर में 1.5 डिग्री, भोजपुर में 0.9 डिग्री, गया में 1.8 डिग्री, डेहरी में 0.2 डिग्री, सासाराम में 2.4 डिग्री, नालंदा में 0.9 डिग्री, शेखपुरा में 0.8 डिग्री, वैशाली में 0.8 डिग्री, मधुबनी में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

इसे भी देखें : Video: तनिष्क शोरूम लूट कांड का वीडियो तेजस्वी यादव ने किया शेयर, CCTV फुटेज में बेबस दिखे लोग

मौसम में बदलाव का दिख रहा असर

बिहार में मार्च महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस होने लगी है. हालांकि मंगलवार को बादलों की भी आवाजाही दिखी. इसके बाद भी सुबह 10 से दोपहर के 12 बजे की तीखी धूप लोगों ने महसूस की. राजधानी पटना समेत कई जिलों में घरों और कार्यालयों में एसी भी चलने लगे हैं. दिन का पारा 30 से 35 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है. पिछले वर्ष 10 मार्च को अधिकतम तापमान 26 डिग्री था.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: ललित मोदी को क्यों भाया वानुआतु, गोल्डन पासपोर्ट से खरीदी थी नागरिकता

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन