Bihar Weather: बिहार के इन 12 जिलों में आज हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Mar 2025 6:33 AM
Rain Alert
Bihar Weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन अब तापमान में वृद्धि के साथ हल्की बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार, 08 मार्च को राज्य के 12 जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की वर्षा हो सकती है.
Bihar Weather: बिहार में बीते कुछ दिनों से शुष्क मौसम बना हुआ था, लेकिन तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा था. अब मौसम करवट ले रहा है और बारिश की संभावना के साथ तापमान में भी वृद्धि हो रही है. 07 मार्च से ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार, चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव के चलते राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा होने की संभावना बनी हुई है.
इन 12 जिलों में होगी हल्की बारिश
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 08 मार्च को बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा हो सकती है. हालांकि, इस बारिश को लेकर किसी भी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है. वहीं, राज्य के अन्य जिलों में धूप खिली रहेगी और तापमान में हल्की वृद्धि होगी.
तापमान में होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है. दिन का अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच जबकि न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C के बीच रहने की संभावना है. 07 मार्च को बक्सर में सबसे अधिक 30.2°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था, जबकि बांका में न्यूनतम तापमान 8.9°C रहा.
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: अजातशत्रु के शासनकाल में महात्मा बुद्ध ने त्यागा था देह, राजगृह में बना है स्तूप
दो दिनों बाद लौटेगा शुष्क मौसम
वैज्ञानिक कुमार गौरव ने बताया कि पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में बना चक्रवातीय परिसंचरण अब कमजोर पड़ गया है. इसके चलते अगले दो दिनों तक तेज हवा, मेघ गर्जन और भारी बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, ट्रफ लाइन और मौजूदा चक्रवातीय परिसंचरण के हल्के प्रभाव के कारण कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










