Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे में होगी भयंकर बारिश, चमकेगी बिजली, गरजेंगे बादल, 3 दिनों तक बिगड़ा रहेगा मौसम
Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Sep 2025 1:51 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Weather: बिहार में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के बाद मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. इस दौरान भारी बारिश के साथ बिजली चमकेगी और बादल भी गरजेंगे. इसके साथ ही करीब 3 दिनों तक यह सिलसिला जारी रहेगा. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Weather: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग की तरफ से बड़ी चेतावनी जारी की गई है. अगले 24 घंटों में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई गई है, जिसके बाद भीषण गर्मी से जल्द राहत मिलेगी. मौसम विभाग की माने तो, अगले 24 घंटों के भीतर मानसून एक्टिव हो जाएगा. इसके साथ ही तीन दिनों तक बिहार के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश होगी.
चमकेगी बिजली और गरजेंगे बादल
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 24 घंटे बाद आसमान से बिजली चमकेगी, बादल गरजेंगे और कई जिलों में भयंकर बारिश हो सकती है. जिसके कारण कुछ जिलों में जलजमाव जैसी स्थिति बन सकती है. हालांकि, ऐसी स्थिति को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील भी की गई है.
10 सितंबर तक जारी रहेगा सिलसिला
साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक, कल यानी सोमवार को उत्तर बिहार और दक्षिण पश्चिम बिहार के 25 जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में ठनका गिरने की संभावना जताई गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. बिहार के लगभग सभी जिलों में ऐसी स्थिति 10 सितंबर तक जारी रह सकती है.
इस वजह से बदलेगा मौसम
आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी युक्त हवा बिहार की तरफ आ रही है. इसके साथ ही मानसून ट्रफ लाइन राज्य के ऊपर से गुजर रही है. इसके साथ ही आने वाले दिनों में मानसून ट्रफ लाइन मजबूत होने की संभावना जताई गई है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश होगी.
बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
बीते 24 घंटों की बात करें तो, राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई. जमुई के बरहट में 28.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज हुई. सिवान, मोतिहारी, पटना, मुजफ्फरपुर और बांका में 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली. उमस भरी गर्मी भी लोगों को झेलनी पड़ी. हालांकि, अगले 24 घंटों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है.
Also Read: Bihar News: वैशाली में पुलिस पर हमला मामले में कस्टडी में लिए गए आरोपी की मौत, पूरे इलाके में तनाव
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










