Bihar News: वैशाली में पुलिस पर हमला मामले में कस्टडी में लिए गए आरोपी की मौत, पूरे इलाके में तनाव

Published by : Preeti Dayal Updated At : 07 Sep 2025 1:09 PM

विज्ञापन

घटना से जुड़ी तस्वीर

Bihar News: बिहार के वैशाली जिले में पुलिस पर हमले के बाद कस्टडी में लिए गए आरोपी की मौत हो गई. घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर ही आरोप लगाया है. पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसके साथ ही घटना की जांच में पुलिस जुटी है.

विज्ञापन

Bihar News: वैशाली जिले में महुआ थाना की पुलिस कस्टडी में एक कैदी की मौत के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, एक दिन पहले राजापाकर मेले में आइसक्रीम खाने को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. इस दौरान विवाद बढ़ने पर राजापाकर थाने की पुलिस समेत अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची थी. झड़प में स्थानीय लोग और पुलिस आमने-सामने हो गए, जिसमें महुआ थानाध्यक्ष सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

पुलिस पर हमले के बाद 5 लोगों को हिरासत में लिया

घटना के बाद पुलिस ने राजापाकर क्षेत्र से पांच लोगों को हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि उन्हीं में से एक नासिशाह की बीती रात कस्टडी में मौत हो गई. मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पूरे परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो.

लोग पुलिस पर लगा रहे आरोप

राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है. घटना के बाद लोग पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं. जबकि प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है.

घटना से इलाके में तनाव

फिलहाल, जिला प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होने की बात कही है. कस्टडी में मौत की घटना से इलाके में तनाव गहराया हुआ है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

पुलिस घटना की कर रही जांच

सदर अस्पताल पहुंचे एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सदर एसडीओ-1 सुबोध कुमार ने कहा कि पुलिस के हमले के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया था जिसमें एक की तबीयत बिगड़ गई, जिसे महुआ के अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसकी मौत हो गई है. घटना की जांच कराई जा रही है.

(हाजीपुर से कैफ अहमद की रिपोर्ट)

Also Read: Bihar News: बिहार में सड़क पर बही दूध की नदी! हाई स्पीड में आ रहा टैंकर पलटा, 5 लोग घायल

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन