ePaper

किसान रजिस्ट्रेशन में वैशाली राज्य में अव्वल

Updated at : 13 Feb 2026 10:51 PM (IST)
विज्ञापन
किसान रजिस्ट्रेशन में वैशाली राज्य में अव्वल

जिले में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान कैंप मोड में संचालित किया जा रहा है. जिले में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान में कुल दो लाख 14 हजार 562 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थियों के विरुद्ध अब तक दो लाख 16 हजार 722 फार्मर रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया गया हैं, जो 101.01 प्रतिशत उपलब्धि है.

विज्ञापन

हाजीपुर. जिले में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान कैंप मोड में संचालित किया जा रहा है. जिले में किसान रजिस्ट्रेशन अभियान में कुल दो लाख 14 हजार 562 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लाभार्थियों के विरुद्ध अब तक दो लाख 16 हजार 722 फार्मर रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लिया गया हैं, जो 101.01 प्रतिशत उपलब्धि है. इसके अतिरिक्त, 77 हजार 772 पीएम किसान लाभुकों का फार्मर रजिस्ट्रेशन किया गया है, जो कुल का 36.25 प्रतिशत है. शुक्रवार को अभियान के तहत पांच हजार 153 नए पंजीकरण किया गया. इसके साथ जिला राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर कायम है. डीएम वर्षा सिंह के नियमित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा, स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, रियल-टाइम डेटा मॉनिटरिंग व पिछड़े क्षेत्रों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है. औद्योगिक क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस किया गया अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी एवं औद्योगिक क्षेत्रों पर भी विशेष फोकस किया गया है. ऐसे किसान जो रोजगार के कारण अपने पंचायत अथवा प्रखंड से बाहर हैं, उनके लिए ओटीपी आधारित तकनीकी प्रक्रिया, डोर-टू-डोर संपर्क अभियान एवं विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई हेतु प्रेषित किया जाए. डीएम वर्षा सिंह ने संबंधित अधिकारियों को अभियान में और अधिक तेजी लाने, प्रभावी समन्वय स्थापित करने तथा किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय एवं जवाबदेह भूमिका निभाने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
DEEPAK MISHRA

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन