दवा व्यवसायी लूट कांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
दवा व्यवसायी लूट कांड का 24 घंटे में खुलासा, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

दवा व्यवसायी अविनाश कुमार से हथियार के बल पर लगभग एक लाख रुपये की लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था.

विज्ञापन

प्रतिनिधि,महनार.

13 फरवरी की रात महनार बाजार में दवा व्यवसायी अविनाश कुमार से हथियार के बल पर लगभग एक लाख रुपये की लूट की घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया था. घटना के बाद से व्यवसायियों में आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त था. लेकिन पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस लूट कांड का पर्दाफाश कर मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. महनार एसडीपीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मिलकर तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सूत्रों की मदद से आरोपियों की पहचान की. टीम ने देसरी थाना क्षेत्र से सुल्तानपुर निवासी आदित्य ठाकुरको गिरफ्तार कर लिया. इसके पास से एक लाख 14 हजार 690 रुपये नगद, लूट में प्रयुक्त बाइक, काला गमछा, दो मोबाइल, एक चांदी का सिक्का तथा सोने-चांदी की अंगूठियां बरामद की गई.

कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है

एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि आदित्य ठाकुर का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है. वह कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है और हाल में महनार बाजार लूट के अलावा सहदेई क्षेत्र में हुई एक अन्य लूट में भी शामिल पाया गया है. पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सहदेई क्षेत्र में लूट के एक पीड़ित का आधार कार्ड और पैन कार्ड भी बरामद किया है. पूछताछ में उसने इस वारदात में अपने दो अन्य साथियों की संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. घटना के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने न केवल अपराधियों में भय पैदा किया है, बल्कि स्थानीय व्यवसायियों और आम लोगों में भरोसे की भावना भी मजबूत की है. महनार बाजार के दवा व्यवसायियों ने कहा कि इतनी तेजी से कार्रवाई होते देख उन्हें काफी राहत मिली है. उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार जताते हुए कहा कि ऐसी तत्परता से अपराधियों के हौसले पस्त होंगे और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी.

विज्ञापन
Shah Abid Hussain

लेखक के बारे में

By Shah Abid Hussain

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन