Bihar Weather: बिहार में ठंड की आहट, बुधवार को आपके जिले में मौसम का रहेगा ये मिजाज

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार में ठंड की आहट, बुधवार को आपके जिले में मौसम का रहेगा ये मिजाज

Bihar Weather: बुधवार को दिन के समय धूप निकलने के कारण पटना में हल्की उमस का अनुभव हो रहा है. हालांकि रात के समय मौसम सुहाना और ठंडक भरा महसूस किया जा रहा है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. दीपावली से ठीक पहले मौसम का मिजाज कुछ बदला बदला सा लग रहा है. पूर्वी बिहार के मौसम में कल से ही बदलाव देखने को मिल रहा है. पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एसके पटेल की माने तो दिवाली के साथ ही बिहार में ठंडक बढ़ने की संभावना है. फिलहाल, बिहार के ऊपर किसी प्रकार का मौसमी सिस्टम नहीं बना हुआ है, जिस कारण आज और कल बारिश की संभावना नहीं है. आज के बाद पूरे बिहार में आसमान साफ रहेगा, और बादलों का कोई असर नहीं होगा. इस वजह से रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है.

मध्यम धूप और हल्की उमस से परेशान रहेगा पटना

बुधवार को दिन के समय धूप निकलने के कारण पटना में हल्की उमस का अनुभव हो रहा है. हालांकि रात के समय मौसम सुहाना और ठंडक भरा महसूस किया जा रहा है. मौसम वैज्ञानिक एसके पटेल की माने तो आज दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों जैसे भागलपुर और बांका में हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन बिहार के अन्य 36 जिलों का मौसम शुष्क रहेगा. दिवाली से पटना के मौसम में और भी ठंडक बढ़ने की संभावना जताई जा रही है.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सर��ार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

तापमान का उतार-चढ़ाव

बुधवार को पटना में दिन का अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 24°C से 26°C के बीच रह सकता है. धनतेरस के दिन पटना का अधिकतम तापमान 35.5°C और न्यूनतम तापमान 19.5°C दर्ज किया गया था. न्यूनतम तापमान अपने सामान्य तापमान से 5-6 डिग्री अधिक था. दिवाली के बाद रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई है, जिससे ठंडक का असर बढ़ सकता है.

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन