ePaper

Kal Ka Mausam : बिहार में तेज हवा, बारिश और ठनके का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया यहां के लोगों को सावधान

Updated at : 14 Apr 2025 2:10 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

bihar weather

Bihar Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्यों के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले हफ्ते उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार में मौसम का मिज़ाज बदल गया है, बिहार में बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पूर्वोत्तर बिहार में हल्की बारिश के चलते मौसम सुहावना बना हुआ है, जबकि मध्य बिहार खासकर राजधानी पटना में बादलों की आवाजाही जारी है. इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए राज्यों के कई हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले हफ्ते उत्तर भारत में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी.

23 जिलों में गिर सकती है आसमान से बिजली

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी बिहार के कई जिलों में धूप छांव का खेल जारी रहेगा. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, पटना, जहानाबाद, अरवल, कैमूर, रोहतास, भोजपुर और बक्सर समेत 23 जिलों बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने कहा कि इन जिलों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन, वज्रपात, और बारिश के आसार है. इन जिलों में हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलने के आसार हैं.

17 अप्रैल के बाद सही होगा मौसम

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और पश्चिमी विक्षोभ से अलग-अलग आ रहीं नम हवाओं की टकराहट से बिहार में आंधी, बारिश और वज्रपात हो रहा है. इससे बादल बनते रहेंगे. ऐसे मौसम में गरजने वाले बादल अधिक बनते हैं. 17 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद मौसम में बदलाव होगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें. खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें. खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें.

Also Read: Bihar News: बिहार के 350 ब्लॉक में खुलेंगे डिग्री कॉलेज, सम्राट का 534 प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने का एलान

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन