बिहार फुटबॉल अंडर-20 टीम की कमान लोरेंस टुड्डू को

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाली प्रथम अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की अंडर-20 फुटबॉल टीम की गुरुवार को घोषणा की गयी़
पटना़ छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित होने वाली प्रथम अंडर-20 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए बिहार की अंडर-20 फुटबॉल टीम की गुरुवार को घोषणा की गयी़ बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन ने बताया कि शिवा शंकर को मुख्य कोच, कौशल कुमार सिंह को मैनेजर नियुक्त किया गया है़ उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप में बिहार को ग्रुप एच में तेलंगाना, सिक्किम और अंडमान निकोबार के साथ है़ बिहार का पहला मैच 22 अप्रैल को तेलंगाना, 24 अप्रैल को सिक्किम और 26 अप्रैल को अंडमान निकोबार के साथ होगा़ टीम : कुलवीर सिंह, दीपक एम, शुभम कुमार, जहान सिंह, विकास पासवान, राकेश रंजन, किशन पटेल, अंकुर राज, बिजय हेम्ब्रोम, लोरेंस टुड्डू, शिवम कुमार, आकाश कुमार सिंह, अनुराग आनंद, दरैन कमाल, फरहान हुसैन, विक्की राज, शीतांश प्रजापति, अभिषेक कुमार गिरि
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










