Bihar Train News: रेलवे ने इन 4 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में किया विस्तार, इस वजह से लिया फैसला…

Updated:
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: रेलवे की ओर से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार करने का ऐलान किया गया है. तो वहीं, दूसरी तरफ अब पटना-अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस का परिचालन राजगीर तक होने वाला है.

विज्ञापन

Bihar Train News: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर आ गई है. रेलवे की ओर से चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि में विस्तार करने का फैसला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, रेलवे ने ट्रेन में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह अहम फैसला लिया है. इसके साथ ही 63221/63222 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू का स्टॉपेज 10 अगस्त तक गुलजारबाग स्टेशन पर कर दिया गया है. 63221 मोकामा-पटना मेमू सुबह 7:05 बजे, जबकि 63222 पटना-मोकामा मेमू शाम 6:26 बजे गुलजारबाग पहुंचेगी.

इन चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को लेकर फैसला

वहीं, जिन चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है, उनमें 09045 उधना-पटना स्पेशल 26 सितंबर तक, 09046 पटना-उधना स्पेशल 27 सितंबर तक, 09025 वलसाड-दानापुर स्पेशल 29 सितंबर तक, 09026 दानापुर-वलसाड स्पेशल 30 सितंबर, 09343 डॉ. आंबेडकर नगर-पटना स्पेशल 25 सितंबर तक, 09344 पटना-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल 26 सितंबर, 09031 उधना-जयनगर स्पेशल 28 सितंबर तक और 09032 जयनगर-उधना स्पेशल 29 सितंबर तक, शामिल है.

अजीमाबाद एक्सप्रेस राजगीर तक जाएगी

जानकारी के मुताबिक, पटना-अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस को लेकर भी बड़ा निर्णय लिया गया है. दरअसल, अब इस एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन राजगीर तक किया जाएगा. 12948 राजगीर-पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस आज से हर शुक्रवार और बुधवार को राजगीर से रात 9 बजे खुलेगी. जिसके बाद रात 11:35 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. तो वहीं, 12947 अहमदाबाद-पटना-राजगीर अजीमाबाद एक्सप्रेस 28 जुलाई से अहमदाबाद से हर सोमवार और बुधवार को रात 9:50 बजे खुलेगी. जिसके बाद यह ट्रेन बुधवार और शुक्रवार को सुबह 4:20 बजे पटना जंक्शन पहुंच जाएगी.

Also Read: गयाजी-दिल्ली रूट पर फ्लाइट की बुकिंग शुरू, 5 सालों का इंतजार खत्म, जानिए कितना देना होगा किराया

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन