Bihar Train News: छपरा से होकर गुजरेगी बनारस-कोलकाता स्पेशल ट्रेन, बिहार में इन स्टेशनों पर भी होगा स्टॉपेज

Published by : Preeti Dayal Updated At : 20 Sep 2025 8:01 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: बनारस-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन छपरा से गुजरते हुए चलेगी. इस ट्रेन का परिचालन 23 सितंबर से 4 नवंबर तक हर मंगलवार को बनारस से और 24 सितंबर से 5 नवंबर तक हर बुधवार को कोलकाता से होगा. इस ट्रेन की टाइमिंग और रूट का भी एलान कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Train News: त्योहारों के सीजन की शुरुआत जल्द ही होने वाली है. ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिति को देखते हुए रेलवे की तरफ से कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की गई है. इसी कड़ी में बनारस-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन छपरा से होकर गुजरेगी. दरअसल, सोनपुर मेले की शुरुआत भी जल्द होने वाली है. ऐसे में ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या को ध्यान में रखते हुए ही स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है.

इस दिन से होगा ट्रेन का परिचालन

जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन का परिचालन 23 सितंबर से 4 नवंबर तक हर मंगलवार को बनारस से और 24 सितंबर से 5 नवंबर तक हर बुधवार को कोलकाता से होगा. इस ट्रेन की टाइमिंग और रूट का भी एलान कर दिया गया है. यह ट्रेन टोटल सात फेरे लगाएगी. त्योहारी सीजन में यह बड़ा फैसला रेलवे का माना जा रहा है.

बनारस से खुलने पर स्पेशल ट्रेन का रूट

बनारस-कोलकाता वीकली स्पेशल ट्रेन सुबह 10:45 बजे खुलेगी. इसके बाद वाराणसी, औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया, रेवती, सुरेमनपुर से गुजरते हुए 2 बजकर 50 मिनट पर छपरा पहुंच जायेगी. इसके बाद दिघवारा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटोरी, बरौनी, किऊल, झाझा, जीसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, आसनसोल, दूर्गापुर, खाना जंक्शन, वर्धमान, बान्डेल और नैहाटी से गुजरते हुए अगले दिन सुबह करीब 5:25 बजे कोलकाता पहुंच जायेगी.

वापसी में ट्रेन की टाइमिंग

इसके बाद वापसी में यह ट्रेन सुबह करीब 8:25 बजे कोलकाता से खुलेगी. इसके बाद नैहाटी, बान्डेल, वर्धमान, खाना जंक्शन, दूर्गापुर, चितरंजन, मधुपुर, जीसीडीह, किऊल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, सोनपुर और दिघवारा से गुजर कर 11 बजकर 10 मिनट पर छपरा पहुंच जायेगी. इसके बाद सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, गाजीपुर सिटी, औड़िहार और वाराणसी होते हुए अगले दिन सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट पर बनारस पहुंच जायेगी.

सोनपुर मेले को लेकर बड़ा फैसला

ट्रेन में सुविधाओं की बात करें तो, एसी थर्ड इकोनॉमी क्लास के 20 कोच के अलावा जनरेटर सह लगेज वैन के 2 कोच के साथ 22 कोच लगाए जायेंगे. छपरा जंक्शन पर इस ट्रेन के ठहराव के कारण सोनपुर मेले में आने वाले लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने वाली है. सोनपुर और हाजीपुर स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा.

Also Read: Aaj Bihar ka Mausam: बिहार में आधे से अधिक जिलों में आज भारी बारिश, 30-40 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन