पटना से जयनगर के बीच हाईस्पीड चलेगी नमो भारत ट्रेन, मात्र साढ़ें पांच घंटे में यात्री तय करेंगे सफर

Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 20 Apr 2025 9:04 PM

विज्ञापन

नमो भारत ट्रेन

Bihar Train: पटना से जयनगर के बीच नमो भारत हाईस्पीड ट्रेन चलेगी. अब यात्री मात्र साढ़ें पांच घंटे में पटना से जयनगर का सफर तय करेंगे. हालांकि अभी इस ट्रेन के समय सारणी की विधिवत घोषणा रेलवे की ओर से करना बाकी है.

विज्ञापन

Bihar Train: बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन जयनगर से पटना के बीच समस्तीपुर होते हुए दी गई है. यह ट्रेन फिलहाल 5.30 घंटे में पटना का सफर तय करेगी. संभावित समय सारणी में यह ट्रेन जयनगर से सुबह 5 बजे रवाना होगी. इसमें समस्तीपुर 7.25 में यह ट्रेन पहुंचेगी. जबकि पटना स्टेशन के पहुंचने का समय 10:30 के आसपास है. वहीं वापसी में संभावित समय सारणी में पटना से यह ट्रेन शाम में 6.05 में खुलेगी.

पटना से जयनगर का सफर हुआ असान

समस्तीपुर रात में 21 बजे आयेगी, जबकि जयनगर यह ट्रेन 23.45 में पहुंचने की संभावना है. शनिवार को जयनगर से और शुक्रवार को पटना से यह ट्रेन नहीं चलेगी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नमो भारत की रैक पूर्व मध्य रेलवे को मिल चुकी है. जल्द ही संबंधित स्टेशन को पहुंच जायेगी. ट्रेन का कमर्शियल स्टॉपेज जयनगर, मधुबनी, सकरी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा व पटना दिया गया है. हालांकि अभी इस ट्रेन के समय सारणी की विधिवत घोषणा रेलवे की ओर से करना बाकी है.

वंदे मेट्रो ट्रेन की खासियत

यह भारतीय रेलवे की एक आधुनिक, स्वदेशी और सेमी हाईस्पीड ट्रेन है. इसे कम दूरी 100-350 किमी वाले इंटरसिटी और उपनगरीय रूट के लिए डिजाइन किया गया है. मेट्रो जैसी सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक सफर प्रदान करती है. नमो भारत रैपिड रेल के नाम से भी जाना जाता है. इस ट्रेन में 12 से 16 एसी कोच होते हैं. जिनमें एक हजार से ज्यादा यात्रियों के बैठने की क्षमता है. इसकी अधिकतम स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. पटना से जयनगर के बीच अभी अन्य ट्रेनों में 6-7 घंटे का समय लगता है. नमो भारत ट्रेन में यह घट कर साढ़े 4 से 5 घंटे के बीच ही रह जायेगी.

Also Read: Bihar News: अगले साल जून तक जिले के अंचल कार्यालयों का होगा नया भवन, निर्माण कार्य पर करोड़ों होंगे खर्च

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन