Bihar News: अगले साल जून तक जिले के अंचल कार्यालयों का होगा नया भवन, निर्माण कार्य पर करोड़ों होंगे खर्च
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 21 Apr 2025 4:30 AM
प्रखंड सह अंचल कार्यालय बिहटा
Bihar News: अगले साल जून तक पटना जिले के अंचल कार्यालयों का नया भवन होगा. इन भवनों के निर्माण कार्य पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे. निर्माण के लिए लिए निकाले गए टेंडर में एजेंसी को एक साल में काम पूरा करने का समय निर्धारित है.
प्रमोद झा/ Bihar News: पटना जिले में जर्जर हो चुके प्रखंड सह अंचल कार्यालय की जगह नये भवन का निर्माण होगा. सभी प्रक्रिया समय पर पूरी हुई तो अगले साल जून तक आठ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन तैयार हो जायेंगे. बाढ़, मसौढ़ी, मोकामा, धनरूआ, फतुहा व पंडारक में कार्यालय भवन का निर्माण होगा. दो प्रखंड घोसवरी व पुनपुन में कार्यालय भवन बनने के साथ कर्मचारियों के रहने के लिए आवासीय परिसर का भी निर्माण होगा.
नये भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन तैयार होने पर कार्यालय में काम कराने के लिए आने वाले लोगों को सारी सुविधाएं मिलेगी. कार्यालय भवन के साथ आवासीय परिसर के निर्माण पर कुल 161.208 करोड़ खर्च होंगे. नये भवन के निर्माण के लिए टेंडर जारी हुआ है. पटना जिले की प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 13 प्रखंडों में नये कार्यालय भवन के निर्माण की घोषणा की थी. इसकी स्वीकृति भी मिल गयी थी. इसमें आठ प्रखंडों में नये कार्यालय भवन के निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो गयी है.
नये कार्यालय भवन बनने में एक साल लगेंगे
पटना जिले में बाढ़, मसौढ़ी, मोकामा, धनरूआ, फतुहा व पंडारक में कार्यालय भवन के निर्माण में एक साल लगेंगे. निर्माण के लिए लिए निकाले गए टेंडर में एजेंसी को एक साल में काम पूरा करने का समय निर्धारित है. एक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के निर्माण पर 16.621 करोड़ खर्च होंगे. घोसवरी व पुनपुन में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के साथ आवासीय परिसर के निर्माण पर कुल 61.48 करोड़ खर्च होंगे. एक प्रखंड में कार्यालय भवन के साथ आवासीय परिसर के निर्माण पर 30.74 करोड़ खर्च होंगे. इसके लिए चयनित होने वाली एजेंसी को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 15 माह का समय निर्धारित है. नये कार्यालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य संस्कृति का निर्माण होगा.
चार जून तक टेंडर भरे जायेंगे
आधिकारिक सूत्र ने बताया कि आठ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नये भवन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गयी है. भवन निर्माण विभाग के पटना सिटी भवन प्रमंडल गुलजारबाग की ओर से टेंडर जारी हुआ है. एजेंसी के द्वारा 13 मई से चार जून तक टेंडर भरे जायेंगे.
Also Read: बेगूसराय में दाह संस्कार करने गए चचेरे ससुर गंगा में डूबे, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










