बेगूसराय में दाह संस्कार करने गए चचेरे ससुर गंगा में डूबे, मौत की खबर से परिवार में मचा कोहराम
Published by : Radheshyam Kushwaha Updated At : 20 Apr 2025 7:28 PM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बेगूसराय में दाह संस्कार करने गए एक शख्स की गंगा में डूबने से मौत हो गयी. इस घटना के बाद घाट पर अफरा तफरी मच गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों को गहरा सदमा लगा है.
Bihar News: बेगूसराय के मल्हीपुर श्मशान घाट पर चचेरी पतहु का दाह संस्कार करने गए चचेरे ससुर की गंगा नदी में डूब जाने से मौत हो गयी. मृतक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी पंचायत के मोहनपुर गांव स्थित वार्ड संख्या 01 निवासी स्वर्गीय चमरु सदा के करीब 65 वर्षीय पुत्र बिजली सदा के रूप में हुई है. घटना के बाद श्मशान घाट पर मौजूद लोगों में खलबली मच गयी. परिवार में दूसरे सदस्य की मौत की खबर से परिवार में भी कोहराम मच गया. बताया जाता है कि तेतरी मोहनपुर निवासी रामजी सदा की पत्नी शनिचरी देवी की मृत्यु होने पर उनके शव का दाह संस्कार के लिए शनिवार की शाम बिजली सदा भी मल्हीपुर स्थित श्मशान घाट पहुंचा था.
साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर श्मशान घाट पर हुआ
दाह संस्कार के अंत में बिजली सदा विधि-विधान के अनुसार चिता के राख और अवशेष को बांस के सहारे गंगा नदी में प्रवाहित कर रहे थे. जब वे चिता के अवशेष को नदी की धारा में प्रवाहित करने के लिए नदी में प्रवेश किये तो नदी के गहराई का अंदाजा नहीं रहने के कारण अत्यधिक गहरा पानी में चले गये और असंतुलित होकर डूब गये. उसे डूबते देख श्मशान घाट पर मौजूद लोगों ने नदी में छलांग लगाकर उसे ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिये. परंतु अत्यधिक गहरा पानी रहने के कारण सफलता नहीं मिल सकी.
पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा
घटना की सूचना सीओ को दी गयी, तब सीओ संतोष कुमार ने स्थानीय गोताखोर अजीत कुमार, हितेश कुमार, निराला कुमार और भवेश कुमार की टीम को शव की खोजबीन के लिए भेज दिया. लेकिन गोताखोर को नाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण वे भी कुछ नहीं कर सके. मृतक के परिजन और ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू किया तो गोताखोर को नाव की व्यवस्था करायी गयी. नाव की व्यवस्था होते ही गोताखोरों ने शव की खोजबीन शुरू की और काफी मशक्कत के बाद शव को बरामद कर लिया. मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










