छात्र-छात्राओं को दी गयी ठनके से बचाव की जानकारी, बारिश में पेड़ के नीचे खड़े नहीं होने की दी सलाह

Author Sakil beg|Edited by Dharmendra Kumar
Updated:
विज्ञापन
सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में शामिल बच्चे | Prabhat Khabar Network

ठनके से बचाव की जानकारी लेते स्कूली बच्चे.

नावकोठी प्रखंड के स्कूलों में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को ठनके और चक्रवाती तूफानों से बचाव के गुर सिखाए गए. मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की सलाह दी गई.

विज्ञापन

आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर  नावकोठी प्रखंड के सभी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूल में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा के तहत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. फोकल शिक्षकों ने आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से निर्देशित विषय ठनके से बचाव के तरीके को बताया. बच्चों को इस दौरान होने वाले जोखिम को कम करने के गुर सिखाये गये. मौसम विभाग की चेतावनी पर रखें नजर

वर्षा के दौरान तड़ित बिजली यानी ठनका से प्रायः जान माल की नुकसान होती है. मौसम विभाग पहले ही इसकी जानकारी भी देने लगी है. खेत में काम करने वाले मजदूर,बाग बगीचे एवं पेड़ के नीचे छुपे बच्चे पर ज्यादातर ठनका गिरकर कहर बरसाती है.ठनका के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने,वृक्ष या तार खजूर के पेड़ के निकट नहीं रुकना चाहिए.पीड़ित व्यक्ति को बचाने का हर संभव प्रयास करनी चाहिए. सूखी लकड़ी या बेलन से शरीर पर फैलाने से घुमाने से बचाया जा सकता है.

चक्रवाती तूफान से बचने का बताया गया तरीका

साथ ही चक्रवाती तूफान से बचाव के भी विभिन्न तरीकों पर चर्चा की गयी. मौके से हेडमास्टर रणधीर कुमार, मनटुन महतो, सुनील कुमार, ललन कुमार, योगेन्द्र कुमार, अशोक शर्मा, राजेश यादव, राजेश चौधरी, विपुल कुमार, पूनम कुमारी, मुन्नी कुमारी सहित फोकल शिक्षक हरिहर सहनी, धर्मशील कुमार, विजय कुमार, देवेंद्र पासवान, कमल रंजन, ओमप्रकाश राय एवं स्कूली बच्चे एवं सहायक शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Sakil Beg

लेखक के बारे में

By Sakil Beg

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन