ePaper

Bihar Teacher : बिहार के 23,801 शिक्षक जल्दी करा लें ये काम, वर्ना जायेगी नौकरी

Updated at : 18 Oct 2024 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi fake teachers

sitamarhi fake teachers

Bihar Teacher : शिक्षकों के एक या एक से अधिक प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं. ऐसे संदिग्ध प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने पर शिक्षकों पर कार्रवाई तय है.

विज्ञापन

Bihar Teacher : पटना. बिहार में 23 हजार 801 नियोजित शिक्षकों की नौकरी जा सकती है. इन सभी शिक्षकों के एक या एक से अधिक प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं. ऐसे संदिग्ध प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच कराई जाएगी. दोषी पाए जाने पर शिक्षकों पर कार्रवाई तय है. इसके साथ ही बिहार में सक्षमता परीक्षा पास एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षकों में से 96 नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट प्रथम दृष्टया में फर्जी पाए गए हैं.

वैध कारण वाले शिक्षकों को दोबारा मिलेगा मौका

शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक योगेंद्र सिंह ने बताया गया है कि किसी कारण से काउंसलिंग से गैरहाजिर और वैध कारण वाले शिक्षकों को दोबारा काउंसलिंग का मौका दिया जाएगा. इसके लिए तारीख बता दी जाएगी. सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की हुई काउंसलिंग के बाद माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में बीते सोमवार को बैठक हुई थी. उसमें यह निर्णय लिया गया है कि फर्जी सर्टिफिकेट वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी.

फर्जी सर्टिफिकेट की जांच करेगी समिति

उन्होंने कहा कि जिन 96 शिक्षकों के सर्टिफिकेट फर्जी लग रहे हैं उसकी जांच होगी. शिक्षा विभाग के राज्य मुख्यालय स्तर से गठित समिति इसकी जांच करेगी. वहीं जिन 23 हजार 801 नियोजित शिक्षकों के एक या एक से अधिक सर्टिफिकेट संदिग्ध पाए गए हैं, उन्हें फिर से सही प्रमाणपत्र अपलोड करने का मौका मिलेगा. इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सॉफ्टवेयर में विकल्प दिया जाएगा. हालांकि पहले वाला सर्टिफिकेट भी रहेगा ताकि दोनों की तुलना हो सके.

13 सितंबर तक हुई थी काउंसलिंग

पहली सक्षमता परीक्षा पास एक लाख 87 हजार 818 नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग एक अगस्त से 13 सितंबर तक थी. इसमें एक लाख 84 हजार 452 ही उपस्थित हुए थे. तीन हजार 366 नियोजित शिक्षक अनुपस्थित रहे थे. उपस्थित एक लाख 84 हजार 452 नियोजित शिक्षकों में से एक लाख 73 हजार 527 की काउंसलिंग हुई थी. साथ ही काउंसलिंग में अनुपस्थित तीन हजार 366 नियोजित शिक्षकों को फिर से काउंसलिंग का अवसर मिलेगा. जिनका बायोमेट्रिक या आधार सत्यापित नहीं हुआ है उन्हें भी फिर से मौका मिलेगा.

Also Read: Navratri: सनातन धर्म के साक्त परंपरा में बलि का है खास महत्व, अनुष्ठान से पहले रखें इन बातों का ध्यान

काउंसलिंग में आई थी दिक्कत

जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि 10 हजार 925 नियोजित शिक्षकों की काउंसलिंग विभिन्न कारणों से नहीं हो पाई थी. इनमें से 10 हजार 219 नियोजित शिक्षकों का बायोमेट्रिक सत्यापित हुआ, लेकिन आधार नहीं. वहीं 32 नियोजित शिक्षकों का आधार सत्यापित हुआ, लेकिन बायोमेट्रिक नहीं. 311 नियोजित शिक्षकों का बायोमेट्रिक और आधार तो सत्यापित हुआ, लेकिन मोबाइल नहीं रहने के कारण ओटीपी नहीं गया. 124 ऐसे नियोजित शिक्षक हैं जिनके बायोमेट्रिक और आधार तो सत्यापित है, लेकिन प्रमाणपत्रों का सत्यापन लंबित है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन