ePaper

शिक्षकों को राहत! प्रमोशन और सैलरी पर सरकार ने दिया बड़ा आदेश, मिलेगा ये लाभ

Updated at : 06 Jan 2026 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Teacher News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Teacher News: सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बड़ी राहत मिलने वाली है. अब प्रमोशन, वेतन की गलती और वेतन बढ़ोतरी जैसे मामलों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. हर जिले में कैंप लगाकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा. बकाया वेतन और बिल समायोजन पर भी सख्ती होगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher News: बिहार के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले शिक्षकों को अब प्रमोशन, वेतन की गलती, वेतन बढ़ोतरी जैसे कामों के लिए जिला दफ्तर या मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. इसी महीने से हर जिले में कैंप लगाए जाएंगे, जहां शिक्षकों की सभी समस्याओं का वहीं समाधान किया जाएगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को आदेश दे दिया है. 

हफ्ते भर में मिलेगा वेतन 

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्दर ने एक समीक्षा बैठक में बताया कि सरकारी स्कूलों के करीब 98% शिक्षकों को दिसंबर महीने का वेतन मिल चुका है. जिन शिक्षकों को अब तक वेतन नहीं मिला है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर वेतन देने का निर्देश दिया गया है.

सचिव ने मांगा हिसाब 

उन्होंने एसी-डीसी बिल का हिसाब और खर्च की रिपोर्ट (उपयोगिता प्रमाण-पत्र) जमा नहीं होने के मामलों को भी गंभीरता से लिया. उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के अंदर यह काम पूरा किया जाए. जिन जिलों में यह काम सही ढंग से नहीं होगा, वहां के जिला शिक्षा पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी और उन्हें कारण बताओ नोटिस भी दिया जाएगा. 

Also read: बिहार में इतने हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, जानिए कब आएगी वैकेंसी

बैठक में रहे ये अधिकारी 

बैठक में अनुकंपा के आधार पर स्कूल लिपिक और स्कूल परिचारी की नियुक्ति की स्थिति की भी समीक्षा की गई. इस बैठक में शिक्षा विभाग के सचिव दिनेश कुमार, प्राथमिक शिक्षा निदेशक विक्रम विरकर, माध्यमिक शिक्षा निदेशक सज्जन आर., उप निदेशक अब्दुस सलाम और अन्य अधिकारी मौजूद थे. 

विज्ञापन
Nishant Kumar

लेखक के बारे में

By Nishant Kumar

Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन