Bihar Teacher: ACS सिद्धार्थ ने फिर लाया सख्त वाला नियम, हाजिरी बनाने के बाद नहीं कर पायेंगे ये काम  

Published by :Preeti Dayal
Published at :05 May 2025 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Teacher: ACS सिद्धार्थ ने फिर लाया सख्त वाला नियम, हाजिरी बनाने के बाद नहीं कर पायेंगे ये काम  

Bihar Teacher: बिहार शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस. सिद्धार्थ एक बार फिर कड़े तेवर में दिख रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने फिर से सख्त वाला नियम ले आया है. दरअसल, कई बार एसीएस सिद्धार्थ के पास शिक्षकों के स्कूल से गायब होने के शिकायतें मिल रही थी. जिसके कड़ा एक्शन लेते हुए आदेश जारी कर दिया गया.

विज्ञापन

Bihar Teacher: बिहार में सरकारी शिक्षकों की मनमानी पर जल्द ही ब्रेक लगने वाली है. शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ पूरे तरीके से एक्शन मोड में हैं और एक बार फिर से उन्होंने कड़े तेवर दिखा दिए हैं. दरअसल, एसीएस एस सिद्धार्थ के पास शिक्षकों के स्कूल से गायब होने की शिकायत मिल रही थी. लगातार ऐसा मामला सामने आ रहा था कि, शिक्षक स्कूल में हाजिरी बनाने के बाद गायब हो जा रहे हैं.

शिक्षा विभाग की विशेष निगरानी

इस शिकायत के बाद शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने कड़ा एक्शन लेते हुए आदेश जारी कर दिया है. शिक्षा विभाग ने इस पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है. स्कूल के नजदीक रहने वाले शिक्षक अक्सर स्कूल में ऑनलाइन हाजिरी बनाकर गायब हो जा रहे थे. जिसके बाद एसीएस एस सिद्धार्थ ने इस मसले का नया उपाय निकाल लिया है. इसी के साथ एसीएस ने प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी आदेश जारी कर दिया है. ऐसे शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.   

प्रधानाध्यापक और डीईओ को नोटिस

बता दें कि, एसीएस सिद्धार्थ ने आदेश जारी किया, जिसके बाद अब जिला शिक्षा कार्यालय ने ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है. ऐसे शिक्षकों पर कार्रवाई करने के लिए प्रधानाध्यापकों के साथ-साथ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी नोटिस जारी किया गया है. साफ-साफ आदेश दिया गया है कि, स्कूल से गायब रहने वाले शिक्षकों पर सख्त निगरानी रखा जाए और ऐसे लोगों को चिह्नित कर अविलंब जिला शिक्षा पदाधिकारी को सूचित किया जाए. ई-शिक्षा कोष एप के जरिये भी इसकी सूचना दी जा सकती है. यदि कोई भी शिक्षक हाजिरी बनाकर स्कूल से गायब हो जाते तो उन्हें सीधे स्सपेंड किया जाएगा.

ई-शिक्षा कोष पर कर सकते हैं शिकायत 

बता दें कि, बच्चों की शिक्षा किसी भी कारण से बाधित ना हो, इसको लेकर शिक्षा विभाग की सजगता सामने आई. अपर मुख्य सचिव की ओर से कहा गया कि, स्कूल से हाजिरी बनाकर गायब हो जाने वाले शिक्षकों की शिकायत मिलने पर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. साथ ही स्कूल में बेंच-डेस्क, चॉक, डस्टर या अन्य उपस्कर की खरीद के लिए राशि की कमी हो तो इसकी शिकायत पोर्टल पर भी कर सकते हैं. स्कूल में हर तरह की व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए. 

Also Read: Darbhanga Airport: इन 2 शहरों के लिए शुरू होने वाली है उड़ान सेवा, जल्द ही मिलेगी बड़ी खुशखबरी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन