अब निडर होकर अपनी बातों को रख पाएंगी महिलाएं, बिहार में इस तरह आयोग करेगी मदद  

Edited by Rani Thakur
Updated:
विज्ञापन

फाइल फोटो

Women Commission: बिहार में संकट में फंसी महिलाओं की आवाज सुनने व उनकी समस्या समाधान के लिए बिहार राज्य महिला आयोग की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. जिसके बाद महिलाएं अपनी समस्या को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकती हैं.

विज्ञापन

Women Commission: बिहार में पीड़ित महिलाओं की आवाज सुनने व उनकी समस्या समाधान के लिए बिहार राज्य महिला आयोग की तरफ से एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. जिसके बाद महिलाएं अपनी समस्या को लेकर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज कर सकती हैं. यह टोल फ्री नंबर बिहार राज्य महिला आयोग के वार्षिकोत्सव के दिन जारी किया जाएगा.

स्वतः संज्ञान लेगी आयोग

मिली जानकारी के अनुसार इसमें कॉल करके महिलाएं अपना आवेदन दे सकती हैं. इस टोल फ्री नंबर पर कॉल करके महिलाओं का मोबाइल नंबर और केस लिया जाएगा. इसके बाद महिला आयोग स्वतः संज्ञान लेगी.

बेफिक्र होकर अपनी बात रख पाएंगी महिलाएं

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस टोल फ्री नंबर के जारी होने से महिलाओं को काफी सहूलियत मिलेगी. महिलाओं को अभी कागजी प्रक्रिया पूरा करने में काफी समय लगता है. अपनी आवाज उठाने में और साथ ही यहां तक पहुंचने में भी वह डरती रहती हैं. यह टोल फ्री नंबर जारी होने के बाद महिलाएं निडर होकर अपनी बातों को रख पाएंगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष होंगी मुख्य अतिथि

अगामी 19 सितंबर को बिहार राज्य महिला आयोग के 24 साल पूरे हो जाएंगे. इस अवसर पर अधिवेशन भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर उपस्थित रहेंगी. इसके अलावा बिहार राज्य महिला आयोग की सभी पूर्व अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया जाएगा.  

इसे भी पढ़ें: खुशखबरी! रेलवे चलाएगी नौ जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेन, बिहार के कई स्टेशनों को मिलेगी कनेक्टिविटी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन