नीतीश के बाद अब निशांत, कल 1 बजे JDU जॉइन करेंगे CM के बेटे, संजय झा ने किया ऐलान
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Mar 2026 6:17 PM
संजय झा और निशांत की तस्वीर
Bihar Politics: नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री लगभग तय हो गई है. जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने घोषणा की है कि निशांत रविवार दोपहर 1 बजे पार्टी कार्यालय में औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण करेंगे.
Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होने वाला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के ऐलान के बाद अब उनके बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री की चर्चा तेज हो गई है. जदयू के भीतर भी इसको लेकर हलचल बढ़ गई है.
शनिवार को पटना में जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में करीब 24 विधायक शामिल हुए. इसमें परिवहन मंत्री श्रवण कुमार समेत कई वरिष्ठ और युवा नेता मौजूद रहे. जिसमें निशांत के जदयू जॉइन करने के फैसले पर मुहर लगी.
विधायकों के साथ अहम बैठक
शुक्रवार को सीएम नीतीश ने भी अहम बैठक बुलाई थी. जिसमें पार्टी के विधायक मंत्री भी मौजूद थे. बैठक के दौरान माहौल काफी भावुक भी हो गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं से कहा था कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है. मैं हूं न, सब कुछ ठीक रहेगा.
कल औपचारिक रूप से जदयू जॉइन करेंगे निशांत
बैठक के बाद संजय झा ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि निशांत कुमार रविवार दोपहर 1 बजे जदयू कार्यालय में औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निशांत पहले से ही जदयू परिवार का हिस्सा हैं, लेकिन अब औपचारिक रूप से सदस्यता लेंगे.
संजय झा ने कहा कि निशांत जल्द ही बिहार के दौरे पर भी निकल सकते हैं. पार्टी के कई युवा विधायकों को उनके साथ रहने और राज्य का दौरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है.
नीतीश कुमार को लेकर भी स्थिति साफ
संजय झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी कई बातें साफ कीं. उन्होंने कहा कि यह भ्रम नहीं फैलाया जाना चाहिए कि नीतीश कुमार दिल्ली शिफ्ट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब संसद का सत्र चलेगा, तभी नीतीश कुमार दिल्ली में रहेंगे. बाकी समय वे बिहार में ही रहेंगे और सरकार की गतिविधियों पर नजर रखेंगे.
उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का संचालन पहले की तरह ही चलता रहेगा. सभी फैसले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर ही लिए जाएंगे.
पार्टी संगठन भी कर रहा तैयारी
जदयू में संगठन स्तर पर भी तैयारी शुरू हो गई है. पार्टी के जिलाध्यक्षों का परिचय भी निशांत कुमार से कराया गया. पार्टी नेताओं का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से जदयू को नई एनर्जी मिल सकती है. आने वाले दिनों में उनके कार्यक्रम और दौरे तय किए जाएंगे.
Also Read: अब इस नए पते पर मिलेंगे नीतीश कुमार, जानें VVIP सुरक्षा और सुविधाओं की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










