Bihar Special Train: बिहार के इस जिले के लिये चल रही सुपरफास्ट ट्रेन, जानिये कौन-कौन स्टेशन पर है स्टॉपेज

सांकेतिक तस्वीर
Bihar Special Train: छठ महापर्व को लेकर रेलवे की तरफ से बिहार के लिये कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और गया स्टेशन के बीच सुपरफास्ट ट्रेन चलाई जा रही है. इस ट्रेन की शुरुआत 22 अक्टूबर से ही कर दी गई है.
Bihar Special Train: छठ महापर्व को लेकर ट्रेनों में भीड़भाड़ की समस्या को देखते हुए बिहार के लिये कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं. ऐसे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया जंक्शन के बीच स्पेशल ट्रेन चलाए जाने का फैसला लिया गया. जानकारी के मुताबिक, यह अनारक्षित सुपरफास्ट पैसेंजर ट्रेन की शुरुआत 22 अक्टूबर से ही कर दी गई है. जो कि रेलवे के अगले आदेश तक जारी रहेगी.
ट्रेनों में भीड़भाड़ की वजह से लिया निर्णय
कई बार छठ के मौके पर घर लौटने के लिये लोगों को ट्रेन का टिकट नहीं मिल पाता या फिर ट्रेनों में काफी भीड़भाड़ की समस्या झेलनी पड़ती है. ऐसे में पैसेंजर्स की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया.
क्या है ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज?
इस ट्रेन की टाइमिंग और स्टॉपेज की बात करें तो, सुबह 9 बजे यह सुपरफास्ट ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से खुलती है. इसके बाद यहां से चंदौली मझवार, भभुआ रोड, कुदरा, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, रफीगंज और गुरारू जैसे स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव होता है. जिसके बाद यह ट्रेन गया जंक्शन पहुंच रही.
छठ पर घर आने वालों को मिल रही सहूलियत
जानकारी के मुताबिक, गया जंक्शन पहुंचने के बाद वापसी में यह ट्रेन वही टाइमिंग और स्टॉपेज के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचती है. दरअसल, यह सुविधा खास करके उत्तर और दक्षिण बिहार के उन पैसेंजर्स के लिए काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकेगी, जो छठ पर्व के लिए अपने घरों को लौट रहे हैं. ऐसे में यात्रियों को काफी सहूलियत मिल रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










