School Closed In Bihar: कड़ाके की ठंड से सारण में स्कूल बंद, पटना में बदली गई टाइमिंग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 19 Dec 2025 9:54 AM
सारण में स्कूल बंद (सांकेतिक तस्वीर)
School Closed In Bihar: बिहार में बढ़ती ठंड और घने कोहरे का असर स्कूलों पर पड़ने लगा है. छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए पटना में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है, जबकि सारण में कक्षा 1 से 10वीं तक के स्कूल अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं.
School Closed In Bihar: बिहार में ठंड और घने कोहरे का असर अब जनजीवन के साथ-साथ शैक्षणिक व्यवस्था पर भी साफ दिखाई देने लगा है. लगातार गिरते तापमान और सुबह के समय बेहद कम विजिबिलिटी को देखते हुए जिला प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों को लेकर अहम निर्णय लिए हैं. कई जिलों में स्कूलों की टाइमिंग बदली गई है, तो कहीं-कहीं पूरी तरह से कक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.
पटना में स्कूल सुबह 9 से शाम 4:30 बजे के बीच संचालित होंगे
राजधानी पटना में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है. पटना डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 4:30 बजे तक संचालित होंगे. हालांकि, जिन स्कूलों में प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं, उन्हें इस आदेश से छूट दी गई है और उनकी कक्षाएं पहले की तरह सामान्य समय पर ही आयोजित होंगी. यह आदेश 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा.
सारण में कक्षा 1 से 10वीं तक के सभी स्कूल बंद
वहीं सारण जिले में प्रशासन ने और सख्त कदम उठाते हुए कक्षा 1 से 10वीं तक के सभी स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है. वहीं 10 वीं से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच चलेंगी. यह आदेश 21 दिसंबर तक लागू रहेगा. जिला प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय घना कोहरा और कड़ाके की ठंड छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है, इसलिए एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है.
शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन से निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा है. अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड और कोहरे से बचाने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतें और अनावश्यक रूप से सुबह जल्दी घर से बाहर न निकलने दें.
प्रशासन अलर्ट मोड पर
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक कोहरे और ठंड से राहत मिलने की संभावना कम है. ऐसे में प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि हालात बिगड़ने पर स्कूलों को लेकर आगे भी निर्णय लिए जा सकते हैं. फिलहाल बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










