Bihar Road Development: बिहार में नाबार्ड की मदद से इतनी सड़कों और पुलों का हुआ निर्माण, जानिये कौन जिला रहा सबसे आगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 06 Dec 2025 4:49 PM

विज्ञापन

एआई जेनरेटेड इमेज

Bihar Road Development: बिहार में सड़कों और पुलों का जाल बिछाया जा रहा है. नाबार्ड की मदद से अब तक 4835 किलोमीटर लंबी ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया गया. जबकि 936 पुलों का निर्माण पूरा हुआ. इसके अलावा बची हुई सड़कों का निर्माण भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा.

विज्ञापन

Bihar Road Development: बिहार में राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से 5254 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है. इसमें से 4835 किलोमीटर लंबाई में सड़कें बन चुकी हैं. इसके साथ ही 1239 पुलों के बनाने का लक्ष्य तय किया गया था. इसमें से 936 पुलों का निर्माण पूरा हो चुका है. ऐसे में बची हुई सड़कों और पुलों का निर्माण अंतिम चरण में है.

इतने प्रतिशत तक का काम हुआ पूरा

जानकारी के मुताबिक, बची हुई सड़कों और पुलों का निर्माण अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जायेगा. ऐसे में निर्धारित लक्ष्य के करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. इस योजना पर सरकार टोटल 5989 करोड़ रुपये खर्च कर रही है. इससे राज्य के दूर-दूर के गांवों से शहरों की दूरी लगातार कम हो रही है.

सड़कों और पुलों के निर्माण में ये जिला रहा आगे

ग्रामीण कार्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण सड़कों के निर्माण में नालंदा जिला सबसे आगे है. वहां टोटल 214 सड़कों की स्वीकृति दी गयी थी. उसमें से 200 सड़कें बन चुकी हैं. नालंदा में टोटल 370 किलोमीटर से अधिक लंबाई में सड़क बनायी गयी है. निर्माण का लक्ष्य 396 किलोमीटर था. साथ ही नालंदा में 67 पुलों का भी निर्माण किया जाना था, इसमें 60 पुल बनकर तैयार हो चुके हैं. जबकि गयाजी में टोटल 129 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति में से 121 सड़कें बन चुकी हैं.

पटना में 167 ग्रामीण सड़कों में 157 का निर्माण पूरा

इसके साथ ही पटना जिला में टोटल 167 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली थी, उसमें से 157 सड़कें बन चुकी हैं. पटना में टोटल 363 किलोमीटर लंबाई में ग्रामीण सड़कों के निर्माण का लक्ष्य था, उसमें से 329 किलोमीटर लंबाई में सड़क बन चुकी है. पटना के ग्रामीण इलाकों में निर्माणाधीन टोटल 54 पुलों में 46 पुल बनकर तैयार हो चुके हैं.

Also Read: Indigo Crisis: किसी की नौकरी खतरे में तो किसी ने डॉक्टर का अपॉइंटमेंट किया कैंसिल, पटना एयरपोर्ट पर परेशान यात्रियों ने क्या-क्या बताया?

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन