Bihar Road accident: ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक बाइकसवार की मौत जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
Bihar Road Accident

phulwari sharif Bihar Road Accident, patna

फुलवारी थाने के बोचाचक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. इस टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हाे गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल हो गया.

विज्ञापन

Bihar Road accident: पटना में आज एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हाे गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को आनन फानन में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति काफी गंभीर बतायी जा रही है. इधर दुर्घटना के बाद से हीं ट्रक का चालक ट्रक छोड़कर फरार है. घटना राजधानी के फुलवारी थाने के बोचाचक के पास की है.

रविवार को सबजपुरा निवासी सब्जी विक्रेता वीरेंद्र कुमार (40) और विक्की कुमार (30) एक ही बाइक से जानीपुर से घर लौट रहे थे. बोचाचक के पास पहुंचे हीं थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में वीरेंद्र की मौके पर हीं मौत हो गई, जबकि विक्की बुरी तरह से घायल हो गया. विक्की की स्थिति काफी चिंताजनक है. इधर वीरेंद्र की मौत की सूचना मिलते हीं परिजन मौके पर पहुँच गए. परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर एम्स-फुलवारी राेड को दाे घंटे तक जाम रखा. गुस्साई भीड़ ने ट्रक के शीशे को भी तोड़ डाला. यही नहीं, भीड़ से बात करने गई पुलिस के साथ आक्रोशित लोगों ने धक्कामुक्की भी की. पुलिस ने किसी तरह आक्रोशित भीड़ को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया.

Also Read: एनएमसीएच का 24वां एलुमनाई मीट, प्रथम बैच के छात्रों को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

विज्ञापन
Ravi Ranjan

लेखक के बारे में

By Ravi Ranjan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन