Bihar Rain Alert: बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज और 23 जिलों में येलो अलर्ट, पश्चिमी विक्षोभ बरपायेगा कहर, IMD ने जारी किया अलर्ट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 14 Apr 2025 2:44 PM
AI फोटो
Bihar Rain Alert: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 24 घंटे को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में बिहार के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. मंगलवार तक बिहार के 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी 23 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम खराब रहेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि प्रदेश के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, जमुई और बांका जिला में 15 अप्रैल तक 50 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के साथ, मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है. इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 16 अप्रैल को पश्चिमी हिमालय के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहा है. रविवार को मध्य बिहार से उड़ीसा तक एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है. इसका असर बिहार के मौसम में भी देखने को मिलेगा.

इन जिलों में येलो अलर्ट
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने वेस्ट चंपारण, ईस्ट चंपारण, गोपालगंज, सिवान, मुजफ्फरपुर, सारण, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, पटना, भोजपुर, बक्सर, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, अरवल और शेखपुरा जिले में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चलने के साथ मेघगर्जन और बारिश की संभावना है.
इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र
पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम
बिहार के कई जिलों में रविवार को तेज आंधी और बारिश ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया. नालंदा में ओले गिरने से गेहूं, आम, सब्जी, पान, मक्का और मूंगफली की खेती को नुकसान हुआ. बेगूसराय में बारिश की वजह से मक्का, उड़द, मूंग, अरहर और प्याज की फसलें प्रभावित हुईं. सिवान में ओलावृष्टि के कारण कटाई-बोआई का काम ठप पड़ गया. नवादा में करीब 30% गेहूं और मक्का की फसल बर्बाद हो गई. जहानाबाद में आम के छोटे फल यानी टिकोलों की भारी संख्या में झड़ने की खबर है.
इसे भी पढ़ें: AIIMS: एयरपोर्ट दे दिये हुजूर, अब गरीबों को अब एम्स भी दे दीजिए! पटना से दिल्ली तक मांग पहुंचा रहे लोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










