Bihar Rain Alert: गोपालगंज-औरंगाबाद में तेज आंधी बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, 22 मई तक के लिए IMD का अलर्ट   

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 May 2025 1:11 PM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में अचानक मौसम ने करवट ले ली है. ठंडी हवाएं चल रही, जिसके कारण लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली. इस बीच बिहार के गोपालगंज और औरंगाबाद में अचानक मौसम खुशनुमा हो गया. तेज आंधी-बारिश से लोगों को राहत मिली. तो वहीं, 22 मई तक के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग की ओर से आज कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था. जिसके बाद अभी-अभी खबर सामने आई है कि, गोपालगंज और औरंगाबाद में मौसम ने करवट ले ली. तेज आंधी-बारिश हुई, जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया. इसके अलावा पटना मौसम विभाग की ओर से 22 मई तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. 

गोपालगंज में लुढ़का पारा

बिहार के गोपालगंज जिले की बात करें तो, आंधी-बारिश के कारण पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है. इतना ही नहीं, अगले तीन घंटे के लिए अलर्ट जारी किया गया है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है. साथ ही गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है. 

औरंगाबाद में भी अचानक बदला मौसम

इसके अलावा औरंगाबाद जिले की बात करें तो, वहां भी अचानक मौसम ने करवट ले लिया. तेज आंधी के साथ बारिश हुई. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली. जिले का तापमान 43 डिग्री था, जो गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. हालांकि, मौसम विभाग की ओर से अलर्ट के बाद लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है.

22 मई तक के लिए अलर्ट जारी

इस बीच बता दें कि, पटना मौसम विभाग की ओर से 22 मई तक के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. 22 मई तक बिहार के ज्यादातर जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. बिहारवासियों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. साथ ही ठनका से बचने को लेकर अपील भी की जा रही है. 

किसानों के खिले चेहरे

बता दें कि, झमाझम बारिश के कारण किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. दरअसल, गर्मी से बड़ी राहत तो मिली ही लेकिन साथ में लीची और आम की फसलों को भी लाभ पहुंचा. आम, लीची और कई सब्जी की फसल को फायदा हुआ तो वहीं धान के बिचड़े लगाने की जो तैयारी थी, तो उन्हें भी बड़ी सहूलियत होगी.

Also Read: Bihar Land Survey: मंत्री संजय सरावगी ने उठाया बड़ा कदम, बिहार भूमि सर्वे पर आया ये अपडेट… 

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन