Bihar Rain Alert: बिहार में अगले 6 दिनों तक भयंकर बारिश का अलर्ट ! गिरेगा पारा, IMD ने दी चेतावनी
Bihar Rain Alert (सांकेतिक फोटो)
Bihar Rain Alert: बिहार के कई जिलों में मानसून एक्टिव हो गया. इसी के साथ मौसम विभाग की ओर से अगले 6 दिनों में भयंकर बारिश की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही इस दौरान पारा भी गिरने का पूर्वानुमान जारी किया गया है.
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून की एंट्री होने के बाद धीरे-धीरे पूरे राज्य में यह फैलता जा रहा है. कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा तो वहीं कई जिलों में दिनभर बादल छाए रह रहे हैं. देखा जाए तो, कुछ ही दिनों में बिहार के सभी जिलों में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो जाएगा. इस बीच मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है. दरअसल, अगले 6 दिनों तक बिहार में भयंकर बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है. इस दौरान तेज गति से हवा चलने के साथ-साथ बारी बारिश भी दर्ज की जाएगी. इसके अलावा तापमान में भी गिरावट दर्ज किया जाएगा.
इतने जिलों में अलर्ट जारी
आज की बात करें तो, सभी 38 जिलों में अलर्ट जारी किया गया था. मौसम विभाग की ओर से 25 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था तो वहीं 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था. इसके साथ ही मौसम विभाग की ओर से 24 घंटे में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया था. वहीं, कहा जा रहा है कि, रोहतास, गया, कैमूर, नवादा, सुपौल और मुंगेर होते हुए मानसून बिहार में एक्टिव हो गया. ऐसी स्थिती को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील का गई है. तो वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है. दरअसल, बाढ़ की आशंका को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया.
पिछले 24 घंटे में मौसम
इधर, पिछले 24 घंटे की बात करें तो, मौसम विभाग के मुताबिक, गयाजी में सबसे ज्यादा 105 मिमी बारिश हुई है. मानसून आगमन के साथ औरंगाबाद, भभुआ, नालंदा, रोहतास, बक्सर, नालंदा, पश्चिम चंपारण के अलग-अलग भागों में भरी वर्षा हुई. औरंगाबाद में 74 मिमी, नालंदा में 50 मिमी, लखीसराय में 47.2 मिमी और बांका में 38.2 मिमी बारिश हुई. हालांकि, लगातार अब बारिश का दौर देखते हुए किसानों से सतर्क रहने की अपील की गई है. बारिश या फिर वज्रपात के दौरान खुले में नहीं रहने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










