Bihar Rain Alert: बिहार के 13 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, बारिश-बिजली के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने की संभावना

Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Jun 2025 10:40 AM

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के विभिन्न जिलों में इन दिनों प्री-मानसून जैसी स्थिती बनी हुई है. तो वहीं कई जिलों में लोगों को तपिश वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 13 जिलों में बारिश-बिजली के साथ तेज रफ्तार से हवा चलने की भी संभवना जताई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार के जिलों में इन दिनों दो तरह का मौसम बना हुआ है. कहीं झमाझम बारिश के साथ बादल गरज रहे हैं तो कहीं लोगों को उमस वाली गर्मी झेलनी पड़ रही है. इस बीच मौसम विभाग की ओर से 13 जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. दरअसल, 13 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही उन 13 जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे का रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. इस दौरान बिजली भी चमकने के आसार हैं.

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

उन 13 जिलों में पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, बांका, मधुबनी, किशनगंज, सीतामढ़ी, अररिया, शिवहर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, सुपौल और भागलपुर शामिल है. बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से जून महीने की 15 तारीख तक मानसून के एंट्री लेने का पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है. इसके साथ ही यह भी आसार जताए गए हैं कि, इस साल अन्य वर्षों की तुलना में अधिक बारिश हो सकती है. ऐसे में कहीं ना कहीं बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. बता दें कि, मौसम विभाग की ओर से कई जिलों में अगले 4 दिनों तक उसम वाली गर्मी का भी पूर्वानुमान जताया गया है.

पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम

इसके अलावा पटना, जहानाबाद, नालंदा, गया, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है. हालांकि, बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. साथ ही उमस वाली गर्मी भी झेलनी पड़ेगी. पिछले 24 घंटे की बात करें तो, राजधानी पटना, मधुबनी, सुपौल, कटिहार, रक्सौल, अररिया, जमुई और नवादा समेत अन्य जिलों में शाम होते-होते बारिश हुई. लेकिन, लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली.

Also Read: Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन से अधिक घर राख

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन