ePaper

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर में भीषण अग्निकांड, आधा दर्जन से अधिक घर राख

Updated at : 01 Jun 2025 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
Massive Fire

Massive Fire

Muzaffarpur Fire: मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड स्थित भीखनपुरा में अचानक लगी आग ने लगभग आधा दर्जन घरों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया.

विज्ञापन

Muzaffarpur Fire:मुजफ्फरपुर. मुजफ्फरपुर के मुसहरी प्रखंड स्थित भीखनपुरा में अचानक लगी आग ने लगभग आधा दर्जन घरों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया. इस भीषण अग्निकांड में लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति भी जलकर खाक हो गई. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. घटना मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी प्रखंड के सदर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर, भीखनपुरा गली नंबर 8 की है. स्थानीय लोगों को कहना है कि अचानक आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.

दमकल विभाग के कर्मियों ने बुझायी आग

स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. इसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया. इस अग्निकांड में उमाशंकर पासवान, रतन पासवान, छोटे लाल पासवान, मुकेश पासवान, राकेश पासवान, राजेश पासवान और सोने लाल पासवान के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है.

घटना के वक्त घर में नहीं था पीड़ित परिवार

पीड़ित परिवारों ने बताया कि वे घटना के समय घर पर नहीं थे, तभी अचानक उनके घरों में आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया. अग्निकांड की सूचना मिलते ही मुसहरी अंचलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल प्रखंड कार्यालय की ओर से खाने-पीने का सामान उपलब्ध कराया है. जांच पूरी होने के बाद सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी.

Also Read: Bihar Land: बिहार में रिजर्व फैसले का चल रहा खेला, सुनवाई खत्म कर मामला लटका रहे DCLR

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन