Bihar Rain Alert: बिहार के सभी जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन 12 जिलों में IMD ने जारी की खास चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Bihar Rain Alert (सांकेतिक तस्वीर)

Bihar Rain Alert: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है. सोमवार को पूर्वी और उत्तरी जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 12 जिलों में ऑरेंज और 26 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून के प्रवेश से पहले ही मौसम ने रुख बदल लिया है. राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों में रविवार शाम से ही बादलों ने डेरा डाल दिया था, वहीं सोमवार को पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में तेज बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जिलों में अलर्ट जारी किया गया

12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिनमें किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर और पूर्वी चंपारण शामिल हैं. इन जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 26 जिलों में येलो अलर्ट के तहत सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

पटना और दक्षिण बिहार में आज शाम के बाद हलचल की संभावना है. सोमवार सुबह राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. लेकिन हवा में मौजूद नमी और बादलों की आवाजाही के कारण उमस का अहसास और बढ़ गया है.

बिजली गिरने का खतरा


मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर विशेष चेतावनी दी है. लोगों को सलाह दी गई है कि बारिश के समय खुले मैदानों, पेड़ों और मोबाइल टावरों के पास खड़े न हों. किसान भाइयों को भी निर्देश दिया गया है कि खेतों में काम के दौरान सतर्क रहें.

Also Read: बिहार से गुजरात कमाने गया था युवक, फैक्ट्री में लोहे के नीचे दबकर मौत

मानसून की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 जून के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून बिहार में प्रवेश कर सकता है, और 25 जून तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा. इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है, जिससे खेती-किसानी और जल संकट झेल रहे क्षेत्रों को बड़ी राहत मिल सकती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन