Bihar Rain Alert: पटना में भयंकर बारिश, इन 7 जिलों में आज तेज आंधी-पानी मचाएगा तबाही ! IMD की चेतावनी
बिहार मौसम से जुड़ा सांकेतिक फोटो
Bihar Rain Alert: पटना में भारी बारिश के बाद मौसम खुशनुमा बन गया है. इस बीच बिहार के 7 जिलों के लिए अलर्ट आईएमडी की ओर से जारी कर दी गई है. इन जिलों में भारी बारिश अनुमान लगाया गया है और इसके साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Rain Alert: राजधानी पटना को काले बादलों ने घेर लिया. इसके बाद देखते ही देखते झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया. भयंकर बारिश का दौर इस वक्त पटना में देखा जा रहा है, जिसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया. इसके साथ ही तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों को ठंड भी महसूस हो रही है. पटना के कई इलाकों में झमाझम बारिश से लोगों को बड़ी राहत मिली. बता दें कि, दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से एक्टिव हो गया. जिसके बाद मौसम में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है.
अगले कुछ दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम…
इधर, बीते 24 घंटों से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की माने तो, राज्य के सभी जिलों में अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. इसके साथ ही, कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है. हालांकि, बिहार के 7 जिलों के लिए विशेष चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी कर दी गई है.
इन 7 जिलों के लिए अलर्ट जारी…
बिहार के 7 जिलों में औरंगाबाद, अररिया, बक्सर, कैमूर, पूर्णिया, किशनगंज और रोहतास शामिल है. इन सभी जिलों में मौसम विभाग की ओर से तेज आंधी के साथ बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है. जिसके बाद लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है. इसके अलावा बिहार के अधिकांश जिलों में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. साथ ही यह भी अनुमान है कि, अगले 6 दिनों तक आंधी-बारिश का दौर इसी तरह से जारी रहेगा.
पिछले 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वहीं, पिछले 24 घंटे में बिहार के मौसम की बात करें तो, औरंगाबाद, गया, नालंदा, सिवान, जमुई, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय और पटना के फतुहा, दानापुर, पुनपुन में अच्छी-खासी बारिश हुई. औरंगाबाद में सबसे ज्यादा बारिश हुई. इधर, आगे के कुछ दिनों तक लगातार बारिश का दौर रहने के कारण लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई. खासकर, किसानों को खुले जगह में नहीं रहने की अपील की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










