Bihar Railway Station: नये और मॉडर्न लुक में तैयार होगा बिहार का ये रेलवे स्टेशन, पैसेंजर्स के लिए होगी खास फैसिलिटी
Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Sep 2025 9:16 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Railway Station: बिहार के सासाराम रेलवे स्टेशन को नया और मॉडर्न लुक दिया जायेगा. स्टेशन को अपग्रेड कर तीन मंजिला बनाया जायेगा और पैसेंजर्स को यहां खास सुविधाएं भी मिलने वाली है. इसके साथ ही नये बिल्डिंग को फुट ब्रिज से भी जोड़ा जायेगा.
Bihar Railway Station: बिहार का सासाराम रेलवे स्टेशन जल्द ही नये और मॉडर्न लुक में दिखने वाला है. स्टेशन को अपग्रेड कर तीन मंजिला बनाया जायेगा और नये बिल्डिंग को फुट ब्रिज से भी जोड़ा जायेगा. रेलवे की तरफ से तैयारी कर ली गई है. सासाराम रेलवे स्टेशन की भव्यता और सुंदरता लोगों को खूब आकर्षित करने वाली है.
यात्रियों और रेल कर्मियों को सुविधा
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सासाराम रेलवे स्टेशन को निखारे जाने की तैयारी है. यहां यात्रियों और रेल कर्मियों की सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है. इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारी जोर-शोर से जुट गए हैं. दरअसल, स्टेशन भवन के पास शेड निर्माण, एंट्री गेट का आधुनिकीकरण और सर्कुलेटिंग एरिया का विकास रफ्तार पकड़ चुका है.
शिफ्ट किया जायेगा टिकट काउंटर
जानकारी के मुताबिक, करीब 21 करोड़ रुपये की राशि से सासाराम में यात्री सुविधाओं को बेहतर किया जायेगा. इसमें निर्माण किये जा रहे ब्रिज को 12 मीटर चौड़ा करना भी शामिल है. दरअसल, दक्षिण दिशा में चौड़ाई बढ़ाने में टिकट काउंटर से बाधा आ रही है. ऐसे में टिकट काउंटर को शिफ्ट करने और नए बिल्डिंग का निर्माण करने का आदेश दिया गया है. इससे आसानी से फुट ब्रिज की चौड़ाई बढ़ाई जा सकेगी.
पर्यटन के नजरिये से अहम
दरअसल, सासाराम रेलवे स्टेशन करीब 140 साल पुराना है, जिसके कारण इस स्टेशन का ऐतिहासिक महत्व भी है. यहां से बड़ी संख्या में पैसेंजर्स शेरशाह मकबरा, दुर्गावती जलाशय, गुप्ताधाम, ताराचंडी धाम, चाचा फगुमल गुरुद्वारा, शेरगढ़ किला, पायलट बाबा धाम, तुतला भवानी धाम, इंद्रपुरी डैम, रोहतासगढ़ किला जैसे अन्य टूरिस्ट जगहों पर जाते हैं.
सासाराम में मजबूत होगी रेल कनेक्टिविटी
हालांकि, कुछ दिनों में यह स्टेशन नए लुक में दिखेगा. सासाराम-आरा रेलखंड का भी दोहरीकरण किया जाना है. इसे लेकर फाइनल लोकेशन सर्वे का फैसला लिया गया है. दोहरीकरण के बाद रेलखंड के सासाराम में डीएफएसीसीआइएल रेल लाइन से जोड़ा जाएगा. इस निर्णय से सासाराम में रेल कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










