Bihar Railway Over Bridge: बिहार में 18 महीने में होगा रेलवे ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज का निर्माण, इतने लोगों को मिलेगा फायदा
Published by : Preeti Dayal Updated At : 23 Dec 2025 10:44 AM
बिहार में बनेंगे 217 आरओबी के साथ आरयूबी
Bihar Railway Over Bridge: बिहार में रेलवे फाटकों पर अब लोगों को ट्रेन के गुजरने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरअसल, राज्य में लगभग 217 आरओबी या आरयूबी बनाये जायेंगे. इसका निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा कर लेने की योजना है.
Bihar Railway Over Bridge: बिहार में लगभग 217 रेलवे ओवर ब्रिज के साथ रेलवे अंडर ब्रिज बनाये जायेंगे. रेल फाटकों पर रेलवे ओवर ब्रिज बनने के कारण लोगों को बड़ा फायदा मिलने वाला है. दानापुर, फुलवारी शरीफ, मसौढ़ी समेत अन्य लगभग 217 फाटक शामिल हैं. इसे लेकर रेलवे और राज्य सरकार के बीच एमओयू साइन हुआ है. रेलवे की तरफ से सहमति भी दे दी गई है.
18 महीने में पूरा होगा निर्माण कार्य
जानकारी के मुताबिक, 217 रेलवे ओवर ब्रिज के साथ रेलवे अंडर ब्रिज के निर्माण कार्य को 18 महीने के अंदर ही पूरा किये जाने की तैयारी है. किसी भी रेल प्रोजेक्ट में एनओसी की समस्या भी नहीं आने की बात कही जा रही. इसके बनने से 20 लाख से भी अधिक लोगों को फायदा पहुंचने की संभावना है.
इन रेल फाटकों पर बनाये जायेंगे आरओबी या आरयूबी
जहां आरओबी या आरयूबी बनाये जायेंगे, उनमें दानापुर, फुलवारी शरीफ, मसौढ़ी, थलवारा-लहेरियासराय, वारिसलीगंज-नवादा, डुमरांव-बरूना, मशरख-श्याम कौड़िया, बरौनी-तिलरथ, सहरसा-पूर्णिया, सुगौली-मंझौलिया, चकिया-मेहसी, रघुनाथपुर, बरौनी-तेघड़ा समेत लगभग 217 शामिल हैं.
2019 में ही हुआ था एमओयू
जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में राज्य सरकार और रेल मंत्रालय के बीच आरओबी को लेकर एक एमओयू साइन किया गया था. उस वक्त बिहार में 44 रेलवे ओवर ब्रिज बनाने को लेकर फैसला हुआ था. उस समय आरओबी के निर्माण में खर्च होने वाली राशि में बिहार सरकार की भी सहभागिता थी.
बिहार में रेलवे कनेक्टिविटी को किया जा रहा मजबूत
इस तरह से आरओबी के बनने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलने वाली है. मालूम हो, बिहार में रेलवे कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिये कई पहल किये जा रहे हैं. कई जिलों में नई रेलवे लाइन बिछाई जा रही है. ताकि जिलों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ सके. इस तरह से रेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










