Bihar Politics: सीएम नीतीश पर तेजस्वी ने उठाया सवाल तो दोनों डिप्टी ने साधा निशाना, बोले- अभी और 15 साल बिहार में करेंगे काम

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 01 Mar 2025 9:07 PM

विज्ञापन

Bihar Budget

Bihar Politics: बिहार सीएम नीतीश कुमार पर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया था. उनके बयान पर पलटवार करते हुए सीएम के दोनों डिप्टी विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर सवाल उठाया है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को राज्य की एनडीए सरकार ने जमकर सवाल उठाया. उनके सवाल पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने कड़ी आपत्ति जताते हुए पलटवार किया. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने राजद नेता के इस बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पहले अपने पिता लालू यादव को हटाने का संकल्प पूरा करें, जो राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, लेकिन खुद की पार्टी के भीतर भी उनका प्रभाव समाप्त हो चुका है.

सीएम नीतीश के नेतृत्व में सुशासन

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि कुछ लोग सत्ता के लिए बेचैन हैं और सत्ता की बेचैनी में षड्यंत्र रचकर सत्ता का खेल खेलते हैं. ऐसे लोग नैतिकता का त्याग करते हैं और बिहार की प्रगति में रुकावट डालने की कोशिश करते हैं. अब बिहार को बढ़ाने और बचाने का वक्त है. बिहार के विकास के लिए ईमानदारी से भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त और अपराध मुक्त बिहार बनाने का संकल्प लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन लाने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

सम्राट चौधरी बोले- सीएम नीतीश को गाली देने वालों को देंगे जवाब

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी तेजस्वी के बयान को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि नीतीश कुमार को लगातार लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार द्वारा गालियां दी जा रही हैं. हम इस सबका जवाब देंगे. नीतीश कुमार अभी और 15 साल बिहार में काम करेंगे.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Mughal Harem Stories :  मुगल हरम की औरतों ने मौत की परवाह किए बिना रात के अंधेरे में प्रेम को दिया अंजाम

Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन