'महागठबंधन में क्लर्क का काम करेंगे तेजस्वी', BJP अध्यक्ष का नेता विपक्ष पर अब तक का सबसे बड़ा हमला

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Apr 2025 4:13 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है. बिहार बीजेपी चीफ ने महागठबंधन की पहली बैठक में तेजस्वी यादव को समन्वय समिति का अध्यक्ष बनाने पर तंज कसा है. दिलीप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब लालू यादव का झोला टांगने के मूड में नहीं है.

विज्ञापन

Bihar Politics: बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विपक्षी महागठबंधन की पहली बैठक गुरुवार को पटना में आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस, राजद, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी के नेताओं ने हिस्सा लिया. इस बैठक के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने महागठबंधन और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस नेता का मुख्यमंत्री बनने का सपना था, उसे अब कोऑर्डिनेशन कमेटी में क्लर्क जैसी भूमिका दी गई है.

जमीन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस- जायसवाल

दिलीप जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन ने अपनी पहली ही बैठक में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव के कद को छोटा कर दिया. यह दिखाता है कि महागठबंधन के भीतर सब ठीक नहीं है और कांग्रेस बहुत चालाकी से बिहार में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने में लगी है.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि अब तक कांग्रेस को “झोला टांगने वाली पार्टी” की तरह ट्रीट किया जाता था, लेकिन अब राहुल गांधी को इस बात का अहसास हो गया है कि अगर पार्टी ने अपनी रणनीति नहीं बदली तो बिहार में उसका पूरी तरह सफाया हो जाएगा. इसलिए कांग्रेस अब अपने हिसाब से महागठबंधन को दिशा देने की कोशिश कर रही है और यही कारण है कि तेजस्वी यादव जैसे नेता को पीछे धकेल कर खुद आगे आ रही है.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि 17 अप्रैल महागठबंधन के लिए सबसे बड़ा दिन था. पहली बैठक में ही तेजस्वी को किनारे कर कांग्रेस ने अपनी मंशा साफ कर दी है कि अब मनमानी नहीं चलेगी.

इसे भी पढ़ें: 24 अप्रैल से 24 घंटे पहले सील होगा भारत- नेपाल बॉर्डर, हाई अलर्ट पर खुफिया एजेंसियां

24 अप्रैल को होगी दूसरी बैठक

17 अप्रैल को हुई पहली बैठक के बाद महागठबंधन की दूसरी बैठक 24 अप्रैल को होने वाली है. इससे पहले कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे बिहार दौरे पर आ रहे हैं. बिहार में खरगे दो जनसभा को संबोधित करेंगे. उनके दौरे पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक दल अपने बड़े नेताओं को मैदान में उतारते हैं, यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि नेता आ रहे हैं, रैलियां हो रही हैं, बयानबाजी हो रही है, लेकिन जनता सब देख रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार को मिला नया पर्यटन केंद्र, छपरा का डच मकबरा अब होगा संरक्षित स्मारक

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन